Bareilly News: 'स्वरा भास्कर को याद नहीं श्रद्धा के 35 टुकड़े', अभिनेत्री की शादी पर बोलीं साध्वी प्राची
बहेड़ी के रहने वाले सपा नेता फहद अहमद से शादी करने पर स्वरा भास्कर को लेकर विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अभिनेत्री को श्रद्धा के फ्रीज में रखे 35 टुकड़े याद रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद की शादी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वरा को फ्रिज में मिले श्रद्धा के 35 टुकड़े याद रखने चाहिए। सोमवार को बरेली पहुंचीं साध्वी प्राची ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल्द ही श्रद्धा जैसी सूचना स्वरा की भी आने वाली है।
साध्वी प्राची ने कहा कि जब बेटियां इस तरह का काम करती हैं तो कभी सूटकेस और कभी बोरों में मिलती हैं। साध्वी ने कहा कि टीना डॉबी ने भी ऐसा ही किया था। अगर स्वरा में जरा भी संस्कार बचे होंगे तो जल्द घर वापसी करेंगी। साध्वी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने सभी भारतवंशियों के पूर्वजों को हिंदू बताया था।
Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बनीं बहेड़ी की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में
सभी लोगों के पूर्वज हिंदू थे- साध्वी
साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज हिंदू थे, हिंदू हैं। कुछ लोग मार्ग भटक गए थे, तलवार के डर से सलवार पहन ली थी। अधिकांश पढ़े लिखे बुद्धिजीवी यह समझ रहे हैं और घर वापसी भी कर रहे हैं।
साध्वी ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। बल्कि अखंड भारत ही जल्द हिंदू राष्ट्र बनने वाला है। कहा कि महादेव से प्रार्थना करो कि मोदी जी जल्द ही अखंड राष्ट्र की घोषणा करें। साध्वी ने यहां तक कहा कि मोदी जी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि वह अवतार हैं। देशवासियों के पुण्य का फल है जो मोदी जी सत्ता में बैठे हैं।
'बेटियों को देनी होगी धार्मिक शिक्षा'
विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची रविवार को आंवला के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित महिला समन्वय सम्मेलन में शामिल हुई थीं। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ धार्मिक शिक्षा भी दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब सनातनियों को अपनी बेटियों को स्कूली शिक्षा के साथ ही धार्मिक व अस्त्र-शस्त्र चलाने की भी शिक्षा देनी होगी। बेटियों को स्वावलंबी बनाना होगा। महापुरुषों के चित्र को देखकर उनके चरित्र को जीवन में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश को जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता कानून की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में भारत फिर से अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.