फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadhu's sons had killed a plywood entrepreneur with a betel nut killer

साढ़ू के बेटों ने सुपारी किलर से कराई थी प्लाइवुड उद्यमी की हत्या

Wed, 23 Feb 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sadhu's sons had killed a plywood entrepreneur with a betel nut killer
संजीव गर्ग का फाइल फोटो।
बरेली। प्रेमनगर में रहने वाले प्लाइवुड उद्यमी संजीव गर्ग की हत्या उनके साढ़ू के बेटे सोनू और मोनू ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। हत्या के दौरान संजीव से लूटा गया कई किलो सोना और करोड़ों की नकदी बरामद करने के अलावा पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले भाड़े के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

परसाखेड़ में महावीर प्लाइवुड के मालिक संजीव गर्ग की 20 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। उनका शव फतेहगंज पश्चिमी में अगरास रोड पर उनकी ही कार में मिला था। घटना की रिपोर्ट संजीव के बेटे शुभम गर्ग की ओर से थाना फतेहगंज पश्चिमी में दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को शुरू से ही इस वारदात में किसी करीबी पर शक था।
विज्ञापन

महीने भर चली जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने संजीव गर्ग हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। संजीव की हत्या उनके साढ़ू के बेटे सोनू और मोनू ने सुपारी देकर कराई थी। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में पांच-छह अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 किलो सोना और दस करोड़ की लूट की चर्चा - बताया जाता है कि वारदात के दौरान संजीव गर्ग के पास तीन बैग थे। इनमें करीब 38 किलो सोना और दस करोड़ की नकदी थी, जिसे बदमाश लूट ले गए। मगर आयकर विभाग के डर से इस बारे में रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया। हालांकि उनके बेटे ने पुलिस को अपने बयान में 60 लाख रुपये की जानकारी दी है। वहीं, पुलिस शुरुआत से ही इस मामले में नकदी और सोने का कोई जिक्र नहीं कर रही है। अब इस मामले का खुलासा होने पर पूरी सच्चाई सामने आएगी।
खंगाली गई 15 हजार मोबाइल की कॉल डिटेल - इस मामले में एसएसपी ने साइबर और सर्विलांस सेल को भी लगाया था। इन टीमों ने अब तक करीब 15 हजार मोबाइल की वायस कॉल और इंटरनेट कॉल डिटेल खंगाली है। इसमें कुछ इंटरनेट कॉल और एक नंबर सामने आया, इसके बाद पुलिस साजिश रचने वालों तक पहुंच गई। हालांकि बाद में वह नंबर बंद हो गया। इसी तरह के सात अन्य नंबर भी सामने आए, जो कुछ समय चलकर बंद हो गए। इन सभी से पुलिस को खुलासे में मदद दी।

पुलिस लिखी बाइक बरामद, इसी से की थी रेकी - इस मामले में जांच करने में जुटी पुलिस को हत्यारोपियों का एक और फोटो मिला है। यह फोटो भी सीसीटीवी फुटेज का है। इसमें अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश उद्यमी संजीव गर्ग का पीछा करके उनकी रेकी कर रहे हैं। बाइक पर पुलिस लिखा है। पुलिस ने इस बाइक को भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि यह बाइक वारदात को अंजाम देने के लिए पीलीभीत से खरीदी गई थी। पुलिस इस बाइक पर सवार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वारदात में शामिल कुछ बदमाश दूसरे प्रदेशों के भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed