फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sacrifice given in Havan, food served after Kanya Pujan

Bareilly News: हवन में दी आहुति, कन्या पूजन के बाद कराया भोजन

Fri, 31 Mar 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice given in Havan, food served after Kanya Pujan
नवमी के दिन लोगो ने घरों में कन्या पूजन किया। संवाद।
बरेली। मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ श्रद्धालुओं का नवरात्र व्रत पूर्ण हुआ। शहर के देवी मंदिरों में जयकारों के साथ भक्तों ने कां का पूजन और दर्शन किया। हवन में आहुति देने के बाद कन्या पूजन कर उनको भोजन कराया। उनको उपहार देकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ और हवन के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों का रुख किया। वहां भी सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। काफी प्रतीक्षा के बाद लोगों ने देवी के दर्शन किए और पूजा-पाठ कर मनौतियां भी मांगी। कालीबाड़ी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, साहूकारा के नव दुर्गा मंदिर, आलमगिरीगंज के देवी मंदिर, चाहबाई के महाकाली देवी मंदिर, धोपा मंदिर में खूब भीड़ रही।
विज्ञापन

इधर बिहारीपुर के श्री रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने माता की भेंटे गाईं। हवन-पूजन के बाद मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान व्रत पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार रहे। सौदागरान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बिहारीपुर खत्रियान स्थित कार्यालय में महिलाओं ने देवी के छंद गाए। अलका त्रिवेदी, नीरू रस्तोगी, पूजा मिश्रा, वैष्णवी पचौरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed