फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MJPRU B.Pharma student was slapped by senior in Bareilly

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बाहर बीफार्मा की छात्रा को सीनियर ने रोका, विरोध पर मारा थप्पड़

Sun, 02 Jun 2024 03:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसे तीसरे वर्ष का सीनियर छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसका विश्वविद्यालय आना भी दुश्वार हो गया है।

विज्ञापन
MJPRU B.Pharma student was slapped by senior in Bareilly
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीफार्मा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की छात्रा को तीसरे वर्ष के छात्र ने थप्पड़ मारा था। छात्रा की शिकायत पर मामले की जांच चल ही रही थी कि छात्र ने फिर से छात्रा को परेशान किया। इससे सहमी छात्रा ने मुख्य नियंता को कार्रवाई के लिए दोबारा शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के अनुसार उसे तीसरे वर्ष का सीनियर छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसका विश्वविद्यालय आना भी दुश्वार हो गया है। कुछ दिनों पहले उसने छात्रा को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर रोका था। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्रा प्रैक्टिकल फाइल के बारे में सहपाठी छात्र से चर्चा कर रही थी, उसी समय वह  सीनियर छात्र आया और अपने तीन साथियों से छात्रा के सहपाठी को पीटने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार सीनियर छात्र उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, जिससे वह परिसर में असुरक्षित महसूस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर छात्रों पर रैगिंग का है आरोप 
छात्रा ने शिकायत में जिन छात्रों का जिक्र किया है, उनमें से दो छात्रों ने विगत दिनों बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र के साथ छात्रावास परिसर में मारपीट की थी। शुक्रवार को उन्होंने जूनियर छात्र की स्कूटी भी छीन ली थी। इन सीनियर छात्रों का नाम पहले भी मारपीट की घटना में आ चुका है।  मामले की जांच के लिए मुख्य नियंता ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी। 

विभागाध्यक्ष की भी नहीं सुन रहा छात्र 
विगत दिनों थप्पड़ मारने की घटना पर छात्रा ने फार्मेसी की विभागध्यक्ष प्रो. शोभना सिंह को कार्रवाई के लिए पत्र दिया था, जिसे मुख्य नियंता को भेजा गया। मामले की जांच चल रही है। विभागाध्यक्ष ने छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र ने उनकी बात भी नहीं मानी। ऐेसे में छात्र के परिवार से संपर्क किया गया है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह ने बताया कि छात्रा को परेशान करने के मामले की जांच चल रही है। शिकायती पत्र मिला था, सीनियर छात्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed