{"_id":"6816863ba70116e648026f70","slug":"rumors-of-religious-conversion-spread-in-the-village-police-denied-it-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1083-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांव में धर्म परिवर्तन की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांव में धर्म परिवर्तन की उड़ी अफवाह, पुलिस ने किया इन्कार
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्छा खुर्द में शनिवार को धर्म परिवर्तन की अफवाह उड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। संबंधित ग्रामीण व उसके परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसके बाद ऐसा कुछ होने से इन्कार कर दिया।
ग्राम पंचायत के कुछ हिंदूवादी नेताओं ने एक ग्रामीण के घर पर ईसाई समाज के लोगों को जाते देखा। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व एक ग्रामीण के घर कार्यक्रम था। इसमें उन्होंने अपने परिचितों सहित ईसाई समाज के कुछ लोगों को भी आमंत्रित किया था। किन्हीं कारणों से वे उस दिन नहीं आ सके। वे लोग शनिवार दोपहर संबंधित ग्रामीण के घर पहुंचे। इस पर गांव में अफवाह फैल गई कि धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित ग्रामीण व उसके परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।
थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने गांव में धर्म परिवर्तन की किसी भी घटना से इन्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण ने मेहमानों को शिष्टाचारवश घर बुलाया गया था। धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग लिखित में देने को तैयार हैं कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया। संवाद