फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruins of crops due to torrential rain and hailstorm in bareilly

मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ खेतों में गेहूं चटाई की तरह बिछी

Wed, 27 Feb 2019 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ruins of crops due to torrential rain and hailstorm in bareilly
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल हुई बर्बाद - फोटो : File Photo

किसानों पर इस बार कुदरत का कहर बरपा। घंटे भर की मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, गन्ना, सरसों, आलू, मसूर और मटर समेत बाकी रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। सैकड़ों एकड़ खेतों में गेहूं चटाई की तरह बिछ गया। ओलावृष्टि होने से 30 से 40 फीसदी उत्पादन गिरने का अनुमान है। कृषि विभाग ने ओलावृष्टि वाले इलाकों में फसल नुकसान का आकलन करने के लिए बीमा कंपनी से 72 घंटे के अंदर सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को सुबह से ही बादल छा गए। दोपहर में सूर्य बादलों की ओट में हो गए। अपराह्न दो बजे के बाद अचानक आसमान में काली घटा छाई और बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट से अधिक समय तक कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। सर्दी के उतार में इतनी बारिश गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था। बारिश के दौरान कहीं अंगूर तो कहीं बेर के आकार के (50 से 100 ग्राम वजन में) ओले भी गिरे। क्यारा और बिथरी ब्लॉकों के दर्जनों गांवों में बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ एरिया में गेहूं, गन्ना, मटर, सरसों और आलू आदि फसलें खेतों में चटाई की तरह बिछ गईं। दोनों ब्लॉकों के मिर्जापुर, बुखारा, उमरसिया, परातासपुर, सिरसा, बभिया, चौबारी, रजऊ परसपुर, थारूपुर समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ फसलें तबाह हो गईं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने दो दिन यानी 28 फरवरी और एक मार्च को आसमान साफ होने की भविष्यवाणी की है। लेकिन दो मार्च को एक बार फिर से हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


यहां बर्बाद हुई फसलें
बिथरी के गांव परातासपुर में इसरार खां का 10 बीघा, शेरूद्दीन का 20 बीघा, शोबरन का 35 बीघा गेहूं बारिश और ओलावृष्टि में पूरी तरह बर्बाद हो गया। सुनील कुमार और गुलफाम का 25-25 बीघा गेहूं भी खेतों में बिछ गया। रजऊ परसपुर के सत्यप्रकाश का 40 बीघा, प्यारेलाल का 20 बीघा, धर्मपाल का 25 बीघा, लालाराम का 50 बीघा, विपिन का 10 बीघा, रामचंद्र का 40 बीघा आलू भी खराब हो गया। थारूपुर ठाकुरान में हसनैन खां का 30 बीघा, सुंदरपुर में वीरेंद्र सिंह का 25 बीघा, अजयपाल का 20 बीघा, देवेंद्र सिंह का 25 बीघा गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा। पीतमपुर में डब्ल्यू और मनोज का 15-15 बीघा गेहूं भी बर्बाद हो गया। क्यारा ब्लाक के मिर्जापुर के एतेंद्र कुमार का 25 बीघे से ज्यादा खेत में गेहूं और आलू की फसल नष्ट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed