Ruhilkhand University: विश्वविद्यालय में एक जून से गर्मी की छुट्टी, जानें कैंपस-कॉलेजों में कब तक रहेगा अवकाश
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख घोषित कर दी है। अवकाश एक जून से 10 जुलाई तक रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर, संघटक और संबद्ध कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख घोषित कर दी है। अवकाश एक जून से 10 जुलाई तक रहेगा। हालांकि इस दौरान परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार करीब एक माह की अवकाश अवधि के मध्य जो शिक्षक परीक्षा/ प्रवेश में ड्यूटी करेंगे। उन्हें एक के बदले एक प्रतिकर अवकाश पहले की तरह दिया जाएगा, जिसे प्राचार्य स्तर से समायोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त संबंधित प्राचार्यों का यह भी उत्तरदायित्व होगा कि वह कॉलेज में संचालित सभी गतिविधियों को अपने स्तर से पूरा करें। दरअसल वर्तमान में संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक स्तर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसमें स्नातक दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई से शुरू हो चुकी हैं, जोकि 27 जून तक चलेंगी।
विश्वविद्यालय में नामित किए गए लिंक अधिकारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को तीन लिंक अधिकारी नामित किए गए। कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकारियों के समय-समय पर शासकीय, निजी व स्वास्थ्य कारण से मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता है।
ऐसे में दैनिक कार्य प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उनके लिंक अधिकारी नामित हुए हैं। वित्त अधिकारी विनोद कुमार का लिंक अधिकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीबी सिंह, कुलसचिव संजीव कुमार का शैक्षणिक संकायध्यक्ष प्रो. एसके पांडे, परीक्षा नियंत्रक का पादप विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. आलोक श्रीवास्तव को बनाया गया है।