{"_id":"637a93ee1adc473f14542ad6","slug":"ruckus-on-postmortem-house-bareilly-news-bly5044889161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह पांच बजे से पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजनों का दस घंटे बाद टूटा धैर्य, जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह पांच बजे से पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजनों का दस घंटे बाद टूटा धैर्य, जाम की सड़क
विज्ञापन
बरेली। सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की तड़के सवा तीन बजे हुई मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजन सुबह पांच बजे से पोस्टमार्टम के लिए इंतजार कर रहे थे। दोपहर तीन बजे तक भी पोस्टमार्टम हाउस में कोई डॉक्टर नहीं आया तो परिजनों ने हंगामा करना शुरू किया और सड़क पर जाम लगा दिया।
सुबह से बैठे परिजन पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद फार्मासिस्ट से से बार-बार पूछ रहे थे कि डॉक्टर कितनी देर में आएंगे। फार्मासिस्ट हर बार यही बता रहे थे कि फोन कर दिया है। कुछ ही देर में आ जाएंगे। करीब दस घंटे बाद शाम तीन बजे तक भी जब कोई नहीं आया तो परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना पुलिस को हुई तो कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम अपने साथ सीएमओ डॉ. बलवीर व दो डॉक्टरों को लेकर पहुंचे। परिजनों को आश्वासन दिलाया कि कुछ ही देर में पोस्टमार्टम हो जाएगा। उसके बाद परिजनों ने जाम खोला। सीएमओ ने परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम करने से पहले यहां वसूली की जाती है। कहा जाता है कि बिना रूपयों के पोस्टमार्टम नहीं करेंगे। इस पर सीएमओ ने कहा कि देरी से आने के लिए डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
होने थे छह पोस्टमार्टम, सिर्फ एक डाक्टर की ड्यूटी
शाम तीन बजे जब छह शव पोस्टमार्टम के लिए रखे थे, सीएमओ ने सिर्फ एक ही डाक्टर की ड्यूटी लगाई थी, जबकि कम से कम दो डाक्टर लगाए जाने चाहिए थे लेकिन जब हंगामा हुआ तो वह दो डाक्टर लेकर खुद सीएमओ पहुंचे। इसके बाद वह शाम पांच बजे तक रहे।
विज्ञापन
चार दोस्त चले थे नैनीताल... आ गया काल
बरेली। सब इंस्पेक्टर संतोष यादव दोस्तों को नौकरी लगने की पार्टी देना चाहता था। इसी की योजना बनाकर सभी घर से नैनीताल से निकले थे। मगर राहुल जायसवाल और केशव दोनों नौकरी में व्यस्तता का हवाला देते हुए नैनीताल जाने से मना कर रहे थे। सभी ने रात में बरेली में ही खाना खाया था। मगर संतोष की जिद उन्हें बहेड़ी के आगे तक ले गई। मगर वहां संतोष मान गया और लौटने लगा। लौटते समय ही दुर्घटना में तीनों दोस्तों की जान चली गई और चौथा दोस्त अस्पताल में इलाज करा रहा है। राहुल, संतोष और केशव कॉलेज के समय से ही दोस्त थे। सुख-दुख में एक दूसरे के सहयोगी बनते थे। एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। दीपशिखा संतोष की दोस्त थी।
24 दिन बाद होनी थी दीपशिखा की शादी
दीपशिखा की इसी दस नवंबर को सगाई हुई थी। 24 दिन बाद 14 दिसंबर को उसकी शादी अंबाला होनी थी। भाई आकाशदीप ने बताया कि परिवार में आईवीआरआई के सीनियर टेक्निकल अफसर संतोष यादव और मां निर्मला देवी के अलावा बहन थी। 14 नवंबर को बरात आनी थी, इसी की तैयारियां चल रही थी। बताया कि शनिवार की शाम बहन दोस्तों के साथ नैनीताल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन सुबह पुलिस का फोन आया और हादसे की सूचना मिली। अकेली बहन थी, अब राखी कौन बांधेगा कहकर आकाशदीप फफक रहा था।
पहली तनख्वाह से मां के लिए साड़ी, कंगन लेकर आया था संतोष
सब इंस्पेक्टर संतोष यादव ने 14 नवंबर की सुबह सात बजे अचानक घर पहुंचकर सरप्राइज दिया था। मां को साड़ी और कंगन देते हुए कहा था कि यह अपनी पहली तनख्वाह से आपके लिए लाया हूं। चाचा भारत सिंह ने बताया कि सात महीने की ट्रेनिंग हो गई थी, छुट्टी लेकर आया था, जबकि अभी दो महीने की ट्रेनिंग बाकी थी। घर का इकलौता संतोष नौकरी लगने की खुशी में दोस्तों को पार्टी देना चाहता था, इसलिए जागेश्वर धाम के दर्शन और नैनीताल घूमने की बात कहकर घर से निकला था। मगर पुलिस ने सुबह दुर्घटना की जानकारी दी। संतोष यादव के पिता यूपी पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर थे। मूल रूप से संभल जिले की गुन्नौर तहसील के गांव हिरौनी के निवासी थे। चाचा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर बनने से पहले संतोष लेखपाल और लोको पायलट के पद पर भी काम कर चुका है।
वैशाली का तो सब छिन गया
सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल जायसवाल की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। नौ महीने पहले पीलीभीत की वैशाली से उसकी शादी हुई थी। रोहित ने बताया कि वह दो भाई थे। अब पत्नी वैशाली, मां नीरज और पिता अशोक जायसवाल का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी के बाद से ही घर में खुशी का माहौल था। सब ठीक चल रहा था, इस एक हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दी।