फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ruckus on dharam parivartan

बंद मकान में चल रही ईसाई समाज की सभा में हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
ruckus on dharam parivartan
बरेली। सुभाषनगर के वंशीनगला में बंद मकान में ईसाई समाज की सभा में पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। मकान से लेकर सुभाषनगर थाने तक करीब पांच घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मामले में योगी सेना के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल की ओर से छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष की ओर से भी महिलाओं ने तहरीर दी है। इसमें छेड़छाड़ समेत जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

योगी सेना के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल अपने साथी अरविंद पटेल, राजीव, केके शंखधार और प्रीति आर्या समेत विहिप और बजरंग दल आदि के पदाधिकारियों के साथ सुभाषनगर के वंशीनगला में भगवान दास के घर पहुंचे। हिमांशु पटेल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भगवान दास के मकान में ईसाई मिशनरी धर्मांतरण करा रही है। इसमें मुख्य रूप से भगवान दास, प्रेरणा सिंह, सुनीता, सीता, पवन कुमार और जानकी प्रसाद शामिल हैं। मौके पर पहुंच कर देखा तो मकान बाहर से बंद था। अंदर अनेक महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में आने के लिए कहा जा रहा था। कई लोगों के हाथ में बाइबल के साथ ही ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री थी। आरोप है कि इस बाबत पूछने पर मिशनरी के लोगों ने अभद्रता एवं गालीगलौज शुरू कर दी। केके शंखधार ने विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी दी। हिंदू देवी देवताओं पर भी अभद्र टिप्पणी की। ईसाई समाज का मिशनरी कार्यक्रम बिना प्रशासनिक अनुमति के चल रहा था। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने भगवान दास, प्रेरणा सिंह, सुनीता, सीता, पवन कुमार और जानकी प्रसाद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
इस मामले में आरोपी भगवान दास का कहना है कि उनके घर में बने चर्च में सुबह 11 बजे आराधना हो रही थी। इसी दौरान हिंदू संगठनों के लोग मढ़ीनाथ के एक महंत और भुता थाना क्षेत्र के कुछ लोगों को लेकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। बिना किसी साक्ष्य के हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि वे धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, वहां मौजूद लोगों ने साफ कहा था कि उन्हें कोई भी प्रलोभन नहीं दिया गया है। वह अपने घर में 20 वर्षो से आराधना कर रहे हैं। भगवानदास पक्ष की तीन महिलाओं की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने छेड़छाड़ की। बाइबल फाड़ दी। जातिसूचक शब्द कहे। सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में योगी सेना के जिलाध्यक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके का स्वयं निरीक्षण किया था, वहां बाइबल फाड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। छेड़छाड़ और धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
सुभाषनगर थाने में पुलिस पर भी लगाए आरोप
सुभाषनगर थाने में हिंदू संगठनों और ईसाई मिशनरी के लोगों ने लगभग दो घंटे तक आरोप-प्रत्यारोप के साथ हंगामा किया। इस दौरान पत्रकार बनकर आए नामजद आरोपी पवन कुमार को देख हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भड़क गए। वे पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बाद में सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने लोगों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

योगी सेना के पदाधिकारियों के थाने पहुंचने की खबर मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों के नेता और पदाधिकारी थाने पहुंच गए। उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि वे लोग शांति से बातचीत कर रहे हैं, जबकि ईसाई मिशनरी के लोग थाने के बाहर जमा होकर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस उन्हें रोक नहीं रही है। इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और ईसाई मिशनरी के लोगों के बीच थाने में ही हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच ईसाई मिशनरी के लोगों साथ मौजूद पवन कुमार पत्रकार बनकर थाने आ गया। इस पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए उसे गिरफ्तार करने का पुलिस पर दबाव बनाया। इसे लेकर पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। योगी सेना के पदाधिकारियों ने पवन कुमार का बैग चेक करने को कहा तो बैग थाने से गायब हो गया। सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। हुआ और हिंदू संगठन की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed