फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in the board meeting, members made allegations of corruption

Bareilly News: बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sun, 25 Aug 2024 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the board meeting, members made allegations of corruption
नगर पालिका मीटिंग हॉल में बोर्ड की बैठक के दौरान फोटो - स्रोत सभासद
नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकार सीज करने का बोर्ड ने रखा प्रस्ताव, बोर्ड सदस्यों के सामने डटे रहे
विज्ञापन

फरीदपुर। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में सभासदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नगर पालिका के चेयरमैन के अधिकार सीज करने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड सदस्यों के सामने चेयरमैन भी डटे रहे।
उन्होंने सदस्यों से स्पष्ट कहा कि अगर वह अधिकार सीज करने की पावर रखते हो तो कोशिश कर लें। वहीं, सभासदों का दावा कि चेयरमैन के माफी मांगने के बाद बोर्ड ने अधिकार सीज करने का प्रस्ताव वापस लिया। हालांकि इस उठापटक के बीच नगर के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


फरीदपुर नगर पालिका परिषद मीटिंग हॉल में शनिवार दोपहर को नगर पालिका चेयरमैन शराफत जरीवाले की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका कार्यालय के लिए खरीदे गए एसी का टेंडर प्रचलित समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं करवाकर इसकी खरीदारी सिविल के ठेकेदार से की गई, जिसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने इन मुद्दों को उठाया
एसी एवं अलाव का भुगतान सिविल के ठेकेदार अब्दुल रशीद खां के नाम से किया गया। नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र द्वारा पालिका कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। पालिका कार्यालय के सीसी कैमरों को बंद कर दिया गया है। उन्हें नियमित चालू करने की मांग की। विगत वर्ष नगर में लगाए गए अलावों का बिना सक्षम अधिकारी के सत्यापन कराए भुगतान किया गया। इस तरह तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सभासदों ने जांच की मांग उठाई।
ये रहे मौजूद
बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला, सभासद देवेंद्र सिंह टोनी, राजेश अग्रवाल मामा, अजीम मियां, संजीव शुक्ला, तनुजा शुक्ला, मोहित, रंजीत सिंह, मोहम्मद ताज, कमर अली सहित लगभग 20 सभासद मौजूद रहे।

कोर्ट जाने की बात कही

नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जारी वाले ने बताया, अगर उनके अधिकार सीज भी हो जाते हैं तो वह कोर्ट चले जाएंगे। उन्होंने कहां की नियमानुसार नगर पालिका के कार्य कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed