{"_id":"658b3faaf5762195a40b31dd","slug":"roza-lucknows-weak-track-blocked-the-path-of-vande-bharat-bareilly-news-c-4-noi1138-313005-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोजा-लखनऊ के कमजोर ट्रैक ने रोकी वंदेभारत की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोजा-लखनऊ के कमजोर ट्रैक ने रोकी वंदेभारत की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए फिलहाल बरेली और शाहजहांपुर के लोगों को इंतजार करना होगा। बरेली होते हुए दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ या अन्य रूटों पर हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आगे खिंचता नजर आ रहा है। इसका कारण यह है कि अभी तक रोजा-लखनऊ रेलखंड पर इंटरलॉकिंग और उच्चीकरण का काम शेष रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को छह वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें कोई ट्रेन बरेली से होते हुए नहीं गुजरेगी।
बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए सर्वे समेत तमाम औपचारिकताएं अप्रैल 2023 में शुरू हुई थीं। रेल रूट के उच्चीकरण, यार्ड रिमॉडलिंग, इंटरलॉकिंग, लूप लाइन, पुलों की मरम्मत समेत तमाम काम भी हुए। कई बार स्पीड ट्रायल भी हो चुका है। नवंबर और दिसंबर में चार बार स्पीड ट्रायल हो चुका है। दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर रेल खंड की औसत स्पीड तो 110 किमी तक पहुंच गई है, लेकिन रोजा-लखनऊ रेलखंड में अभी भी काम बाकी हैं। दरअसल, वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। फिलहाल इस ट्रेन को 100 किमी प्रति घंटा तक चलाया जा रहा है।
रोजा से लखनऊ के बीच करीब 164 किमी रेल खंड में इंटरलॉकिंग और उच्चीकरण के कुछ काम शेष होने के कारण बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की राह आसान होने में देरी लग रही है। इस रेल खंड में अप्रैल 2024 तक कम पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की कवायद अप्रैल 2023 में शुरू हुई थी। सर्वे के बाद देहरादून-हरिद्वार-लखनऊ रूट को प्राथमिकता में रखा गया था। दरअसल, उत्तर रेलवे के इस रूट पर लक्सर, हरिद्वार, नजीबाबाद, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, बाराबंकी स्टेशन भी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए यह ट्रेन बेहतर कनेक्टविटी देती। सितंबर में स्पीड ट्रायल के बाद समय सारिणी भी तैयार की गई थी। इसके अनुसार लखनऊ जंक्शन से सुबह 5:15 बजे चलकर बरेली जंक्शन पर रात 8:15 बजे, मुरादाबाद 9:57 और देहरादून दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से देहरादून स्टेशन से दोपहर 2:25 बजे चलकर हरिद्वार 3:25, मुरादाबाद शाम 5:40, बरेली जंक्शन पर शाम 6:50 और लखनऊ जंक्शन पर रात 10.40 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था।
- देहरादून-लखनऊ, देहरादून-हरिद्वार-अयोध्या, सहारनपुर-आयोध्या, मेरठ-लखनऊ-अयोध्या, दिल्ली-लखनऊ, काठगोदाम-जयपुर, टनकपुर-मथुरा-आगरा रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के लिए सर्वे हो चुका है। यह रूट उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आते हैं।