Railway News: बरेली होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के मार्ग बदले, पांच गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में सिग्नलिंग कार्य के कारण चार ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा, पांच ट्रेनें देरी से चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में पिलखुआ-कुचेसर रोड रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कमीशनिंग काम के चलते रेलवे ने चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इसके अलावा पांच ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15 व 16 जून को बरेली होकर चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद एक्सप्रेस को 16 जून को लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का बरेली जंक्शन और मुरादाबाद में ठहराव नहीं रहेगा।
इसके अलावा 14 जून को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान इस गाड़ी का ठहराव शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और पिलखुआ स्टेशनों पर नहीं रहेगा। आठ जून को न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को 150 मिनट, नौ और 14 जून को लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार एक्सप्रेस 90 मिनट, 16 जून को 12584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस और 15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस को 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
ब्लॉक से ट्रेनों की रफ्तार थमी
ब्लॉक के कारण शनिवार को 15 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से बरेली आईं। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस सर्वाधिक छह घंटे की देरी से आई। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, राज्यरानी, त्रिवेणी और नौचंदी एक्सप्रेस समेत 15 अन्य गाड़ियां भी एक से चार घंटे तक विलंब से चलीं। अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में इंजीनियरिंग काम के चलते ब्लॉक लिया गया था। इस कारण ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया गया। ब्लॉक खत्म होने के बाद भी परिचालन सामान्य होने में समय लगा।