फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University's exams scheduled for today postponed

Bareilly News: रुहेलखंड विवि की आज होने वाली परीक्षाएं स्थगित

Sat, 21 Jun 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rohilkhand University's exams scheduled for today postponed
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं की नई तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्द ही संशोधित कार्यक्रम जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विवि परिसर के साथ ही सभी संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐसे में इस दिन परीक्षाएं कराना संभव नहीं था। योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया गया है। परीक्षार्थियों को भी इस संबंध में सूचना दी गई है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वह नवीनतम अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट और अपने संबंधित महाविद्यालयों के नोटिस बोर्ड का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे। संवाद
विज्ञापन


----

विवि परिसर में होगा कार्यक्रम
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह छह बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी अधिकारियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को शामिल होने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की प्रायोगिक व आंतरिक परीक्षाएं 10 जुलाई तक कराएं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2024-2025 के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की आंतरिक और बाह्य प्रायोगिक परीक्षाओं को 21 जून से 10 जुलाई के बीच संपन्न कराने के लिए सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है। इस अवधि के बाद किसी भी स्थिति में अंकों को ऑनलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वेबसाइट भी बंद कर दी जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीकॉम (फाइनेंस, फाइनेंशियल सर्विसेज), एमएसडब्ल्यू, एमएड (परिसर), एमएससी गृह विज्ञान, एमलिब, एमएलआई साइंस, पीजीडीसीए आदि की परीक्षाएं कराई जाएंगी। सभी प्रकार की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं चुनौती मूल्यांकन के दायरे में आती हैं। इसलिए, प्रायोगिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित रखना होगा और विश्वविद्यालय के मांगे जाने पर तत्काल उपलब्ध कराना होगा।

परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के सील्ड पैकेट विश्वविद्यालय की ओर से अलग से मांगे जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed