फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rohilkhand University Graduation exams from 11 dec

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: स्नातक की परीक्षाएं कल से, समाधान को अंतिम समय तक भटकते रहे विद्यार्थी

Tue, 10 Dec 2024 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक (यूजी) के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए 346 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले तक विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भटकते रहे। 

विज्ञापन
Rohilkhand University Graduation exams from 11 dec
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर जुटे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक (यूजी) पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 दिसंबर (बुधवार) से कराई जाएंगी। ऐसे में एक दिन पूर्व मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी विषय परिवर्तन, बैक, फॉर्म नहीं भर पाने, प्रवेश पत्र में गड़बड़ी आदि की समस्याएं लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक नियंत्रक कार्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी परेशानी लेकर पहुंचे। कई विद्यार्थी ऐसे भी रहे, जिनका कहना था कि कॉलेज स्तर से उनके परीक्षाफॉर्म विश्वविद्यालय में अग्रसारित ही नहीं किए गए। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज से संपर्क करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक संख्या विषय परिवर्तन व परीक्षाफॉर्म भरने वालों की रही। इनसे प्रार्थना पत्र लेने के बाद विवि की ओर से समाधान का आश्वासन दिया गया। इनमें भी उन परीक्षार्थियों को खासा दिक्कत हुई, जो मुरादाबाद मंडल व अन्य जिलों से आए। विद्यार्थियों की समस्या का समाधान कराने के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में छात्रनेता भी जुटे रहे।

प्रवेशपत्र में दिख रही गलत तारीख
छात्र संगठन से जुड़े रवि पंडित के अनुसार सोमवार को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र में एक ही परीक्षा दो अलग-अलग तिथि को दिख रही हैं। ऐसे में कॉलेज स्तर से संपर्क करने पर भी निस्तारण नहीं हो सका। विवि से समाधान करने की मांग की गई। 

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि काफी संख्या विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म नहीं जमा कर सके। कुछ विद्यार्थियों के कॉलेज से फॉर्म अग्रसारित नहीं किए गए। फॉर्म नहीं भर पाने का प्रार्थना पत्र लेकर भी आ रहे हैं। इन सभी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed