फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robber running away with phone beaten, stolen bike recovered

Bareilly News: फोन लेकर भाग रहे लुटेरे को पीटा, चोरी की बाइक बरामद

Sun, 18 Aug 2024 05:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Robber running away with phone beaten, stolen bike recovered
फरीदपुर। हाईवे पर राहगीर का मोबाइल फोन लेकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने घेरकर पीटा। इस दौरान वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को बरामद की है, लेकिन वो भी चोरी का निकला। पुलिस लुटेरे की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक राहगीर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार लुटेरे ने उसका पीछा करते हुए बीसलपुर रोड पर सट्टा वाली पुलिया के समीप पहुंचकर झपट्टा मार कर मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद में मौके से भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने लुटेरे को रोक कर उसे जमकर पीटा। भीड़ से छूटकर झाड़ियों का सहारा लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी बाइक वहीं रह गई। मोबाइल मिलने के बाद राहगीर भी मौके से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरे की बाइक उठाकर थाने ले गई। जांच पड़ताल में पता चला कि वह बाइक भी चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed