फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbed in broad daylight from a jewelery shop in shergarh

शेरगढ़ में ज्वेलरी की दुकान से दिनदहाड़े लूट

Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Robbed in broad daylight from a jewelery shop in shergarh
demo photo - फोटो : demo photo

दो किलो चांदी और एक तौले सोने के जेवर थैले में भरकर ले गए, नहीं ले जा पाए नकदी
विज्ञापन

नकाबपोश तीन बदमाशों ने की वारदात, शोर मचाने पर तमंचे लहराते हुए बाइक से भाग निकले

शेरगढ़ (बरेली)। कस्बे में नगरिया कलां रोड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी की एक दुकान में घुसकर दिनदहाड़े करीब दो किलो चांदी और एक तौले सोने के जेवर लूट लिए। पड़ोसी ने लुटेरों को देखकर शोर मचाया तो वे बाइक से भाग निकले। पुलिस ने तलाश किया, मगर वे हाथ नहीं आए।
गांव पिपौली निवासी सेवाराम गंगवार उर्फ कल्याण राय की शेरगढ़ में नगरिया कलां रोड पर मोहल्ला डूंगरपुर में ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेवाराम दुकान में बैठे कुछ काम कर रहे थे। सेवाराम के मुताबिक तभी नकाबपोश दो बदमाश दुकान में घुस गए, जबकि उनका एक साथी बाइक स्टार्ट करके दुकान के पास खड़ा रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने सेवाराम की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्हें धमकाते हुए करीब दो किलो चांदी और एक तौले सोने के जेवर के डिब्बे कब्जे में लेकर उन्हें अपने थैले में रख लिया। फिर नकदी के बारे में पूछते हुए बदमाशों ने सेवाराम से लॉकर खोलने को कहा। सेवाराम जानबूझकर लॉकर धीरे-धीरे खोल रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे पड़ोसी सुरेश रस्तोगी ने तमंचे देखकर शोर मचा दिया। इस पर दोनों लुटेरे अपने साथी की बाइक पर बैठकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। सेवाराम ने एसओ शेरगढ़ श्याम सिंह को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे, कुछ ही देर में सीओ बहेड़ी यतेंद्र सिंह नागर और एसओ शाही भी मौके पर आ गए। एसओजी ने भी वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद लुटेरों की तलाश भी कराई गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रेकी के बाद वारदात करने का शक

व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने बमुश्किल दो मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान के लॉकर में रखी नकदी व अन्य जेवरात भी लूट ले जाते लेकिन तब तक शोर मच गया। इस दौरान न तो उन्हें बोलने दिया और न ही सिर ऊपर उठाने दिया। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया था क्योंकि बिना जानकारी इतने कम समय में बदमाश घटना को अंजाम करके वहां से नहीं भाग सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर की थी बाइक, सीसीटीवी में कैद हुए लुटे

बदमाश जिस बाइक से लूट करने आए थे, वह बिना नंबर लिखी पुरानी बाइक थी। बदमाशों की उम्र करीब 22-23 वर्ष रही होगी। व्यापारी की दुकान से आगे एक सीसीटीवी में बाइक पर दो संदिग्धों देखकर पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक सीसीटीवी में दो बदमाश बाइक पर जाते कैद हुए हैं, उनकी पहचान कराने का प्रयास हो रहा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed