फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways increased fares on Delhi, Lucknow and Dehradun routes

Bareilly News: दिल्ली, लखनऊ और देहरादून रूट पर रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Sun, 09 Jun 2024 05:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased fares on Delhi, Lucknow and Dehradun routes
बरेली। दो जून को टोल टैक्स की दरों में इजाफा होने के बाद रोडवेज ने भी दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और देहरादून रूट पर बसों का किराया बढ़ा दिया है। इन रूटों के किराये में एक से चार रुपये तक का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

बरेली से फर्रुखाबाद साधारण बस सेवा का किराया अब तक 186 रुपये था, अब इस रूट पर 187 रुपये देने होंगे। शताब्दी बस सेवा के लिए 279 के स्थान पर 280 रुपये किराया लगेगा। बरेली से कानपुर के लिए 396 के स्थान पर 399 रुपये और शताब्दी बस सेवा के लिए 592 के स्थान पर 597 रुपये किराया देना होगा। बरेली-लखनऊ रूट पर साधारण बस सेवा के लिए 383 के स्थान पर 385 रुपये और एसी शताब्दी से 575 के स्थान पर 578 रुपये किराया देना होगा। आनंद विहार का 441 रुपये किराया था। अब साधारण बस सेवा के लिए 443 रुपये किराया देना होगा। कौशांबी के लिए 417 के स्थान पर 419 रुपये और एसी बस सेवा के लिए 605 रुपये के स्थान पर 607 रुपये किराया लगेगा। बरेली से लखनऊ, दिल्ली, देहरादून रूटों पर एक से चार रुपये तक का इजाफा किया है। हरिद्वार, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर रूटों के किराये में भी दो रुपये तक इजाफा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed