फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roadways bus crushed three women one dead in Bareilly

Budaun News: रोडवेज बस ने तीन महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 24 Apr 2024 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Roadways bus crushed three women one dead in Bareilly
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर छतुइया रेल फाटक के पास गल्ला गोदाम के सामने रोडवेज बस ने पीछे से तीन महिलाओं को रौंद दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा तड़के करीब पांच बजे हुआ। मृतका उमा उर्फ ओमा (54) पत्नी स्व. रामदास श्रीवास्तव मोहल्ले की निवासी थीं। वह शादियों में कारीगर के बुलावे पर पूड़ियां बेलने के लिए मोहल्ले की ही महिलाओं के साथ बुकिंग पर जाती थीं। मंगलवार शाम को वह मुन्नी (50) पत्नी स्व. सोमनाथ और सुनीता (45) पत्नी स्व. नन्हेलाल को लेकर छतुइया गईं। लौटते समय तीनों को गोदाम के सामने रोडवेज बस ने पीछे से रौंद दिया। महिलाओं में उमा की मौके पर ही मौत हो गई। सुनीता और मुन्नी को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उमा के बेटे रजनेश ने बताया कि उन्हें जब हादसे की खबर लगी, तब घायलों के साथ उनकी मां को भी अस्पताल पहुंचा दिया गया था। घायल सुनीता से उन्हें पता लगा कि हादसा रोडवेज बस की चपेट में आने से हुआ है। मुन्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बेटे अभिनेश की तहरीर पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल सुनीता और मुन्नी सगी बहनें हैं। पुलिस रोडवेज बस के बारे में जानकारी करने की कोशिश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों पर बिफरे परिजन
एंबुलेंस के जरिए उमा के शव के साथ घायल मुन्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया तो फार्मासिस्ट ने मुन्नी की हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद डॉ. आकांक्षा निधि को भी बुला लिया गया। डॉ. आकांक्षा ने उमा को मृत घोषित कर दिया। मुन्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

प्राथमिक उपचार कराके परिजन सुनीता को भी मेडिकल कॉलेज ले गए। उमा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी तो वह बिफर पड़े। उन्होंने हंगामा भी कर दिया। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि उमा की मौत के बारे में परिजनों महज इसलिए नहीं बताया गया कि वह बदहवास थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed