{"_id":"637c36a7df9c6c6c2b72bd0a","slug":"road-accident-news-big-road-accident-in-palia-of-lakhimpur-kheri-car-overturned-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: लखीमपुर खीरी के पलिया में बड़ा सड़क हादसा, कार पलटने से पांच लोगों की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: लखीमपुर खीरी के पलिया में बड़ा सड़क हादसा, कार पलटने से पांच लोगों की मौत, सात घायल
Tue, 22 Nov 2022 08:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:10 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में जा गिरी, दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में जा गिरी, दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे, जिसमे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
सुक्खनपुर निवासी कार सवार राजू पाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर से टैक्सी कार में सवार हुए थे। पलिया के आगे सड़क कटी थी। ड्राइवर को झपकी आई या नींद आई नहीं कह सकते। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर पलट गई, जिसमें उनके परिचित विनय समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया और राहत बचाव शुरू किया। मौके पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी पहुंचे।