फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RM office clerk caught taking bribe suspended after six days in Bareilly

Bareilly News: रिश्वत लेते पकड़ा गया आरएम दफ्तर का बाबू छह दिन बाद हुआ निलंबित, वेतन पर रोक

Thu, 01 Jun 2023 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

आरएम कार्यालय के बाबू ने अनुबंधित बस के मालिक से परमिट जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। उसे एंटी करप्शन ब्यूरी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। बृहस्पतिवार को उसे निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
RM office clerk caught taking bribe suspended after six days in Bareilly
आरोपी बाबू जगमोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रिश्वत लेते पकड़े गए आरएम कार्यालय के बाबू जगमोहन यादव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। बाबू का निलंबन 26 मई से प्रभावी माना जाएगा। आरएम ने उसके वेतन पर भी रोक लगा दी है। निलंबन आदेश की कॉपी एंटी करप्शन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


आरएम कार्यालय के बाबू जगमोहन यादव ने निजी बस स्वामी से बस का अनुबंध नवीनीकरण कराने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ने जगमोहन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए 25 मई को कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया। 26 मई को उसे जेल भी भेज दिया गया, लेकिन अब तक जगमोहन को निलंबित नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- रिश्वत लेते रोडवेज का बाबू गिरफ्तार: अनुबंधित बस का परमिट जारी करने के नाम पर लिए थे 10 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एंटी करप्शन की टीम आरएम कार्यालय पहुंची। यहां जांच पड़ताल करनके बाद बाबू के निलंबन संबंधी आदेश की प्रति मांगी। बाबू निलंबित नहीं हुआ था। ऐसे में आदेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। बृहस्पतिवार को आरएम दीपक चौधरी ने जगमोहन यादव को निलंबित करने कर दिया। उसके निलंबन की प्रति भी एंटी करप्शन को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed