{"_id":"5797b64e4f1c1b8e0121f02a","slug":"river-water-is-stopped-by-way-of-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के पानी ने रोक दिया स्कूली बच्चों का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के पानी ने रोक दिया स्कूली बच्चों का रास्ता
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्ककूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैरपुरा के पास से गुजर रही ढुड़निया नदी का जल स्तर बढ़ने से स्कूल जाने वाले बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से नदी का पानी गांव में पहुंच गया है। स्कूल जाने वाले रास्ते में भी पानी भर गया है। इससे बच्चे परेशान हैं। रास्ते में घुटनों तक पानी भरने से कई बच्चे तो स्कूल जा ही नहीं रहे हैं।
भैरपुरा गांव में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल हैं। प्राइमरी में 178 और जूनियर में 30 बच्चे हैं। नदी के बराबर से ही स्कूल को रास्ता जाता है। बच्चे और शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है। नदी किनारे बसे मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। बाबू, शरीफ अहमद, इफ्तिखार, अहमद शाह आदि ने बताया कि नदी किनारे पिचिंग बनवाने और नदी पर रपटा पुल बनाने की मांग कई बार की जा चुकी है मगर कोई नहीं सुन रहा है। उनका कहना है कि नदी पर रपटा पुल बन जाए तो खिरनी, मुंडिया नबीबख्श की तरफ से आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी।
फोटो---26एमआरजेडपी1-
स्कूल के रास्ते में घुटनों तक जलभराव
दुनका। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहोड़ा के कच्चे रास्ते में घुटनों तक बरसाती पानी भरा हुआ है। बच्चों, शिक्षकों और गांव वालों को घुटनों तक पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। बसई के प्राइमरी स्कूल में भी पानी भरने से बच्चे नहीं आ रहे हैं।