फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Risk of accident during Muharram due to a sagging, dilapidated 11,000-volt power line.

Bareilly News: 11,000 वोल्ट की लटकी जर्जर लाइन से मोहर्रम पर हादसे का खतरा

Thu, 18 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Risk of accident during Muharram due to a sagging, dilapidated 11,000-volt power line.
शाही। क्षेत्र में 11,000 वोल्ट की जर्जर विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए समस्या बनी है। भाकियू जिला संगठन मंत्री तसलीम खां राजन ने इसे बदलवाने की मांग करते हुए मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया है। बताया कि तुरसा पट्टी में मोहर्रम के ताजिए एकत्र होते हैं। पुरानी व जर्जर लाइन के तार आंधी-पानी में टूट जाते हैं। इससे पांच गांवों की बिजली दो से पांच दिन तक बाधित रहती है। तुरसा पट्टी में तार छह से आठ फुट लटके हैं, जिससे हादसे का खतरा है। भाकियू ने कुड़का फीडर से शाही बिजली घर तक तार बारिश से पहले बदलने की मांग की। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कुड़का फीडर जर्जर लाइन को बदलवाने का काम शुरू हो चुका है। अगर ताजियों के संबंध में दिक्कत है तो टीम भेजकर तारों को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed