फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Retired soldier Gaya village, elderly wife hanged herself

सेवानिवृत्त फौजी गया गांव, बुजुर्ग पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 29 Jun 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier Gaya village, elderly wife hanged herself
demo photo - फोटो : demo photo

महानगर स्थित घर में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
बरेली। पति के गांव जाने से नाराज महानगर कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय शशिबाला शर्मा ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

शाही के गांव औरंगाबाद निवासी श्याम सुंदर शर्मा सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनके तीन बेटे हैं, जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं। यहां महानगर कॉलोनी में वह अपनी पत्नी शशिबाला शर्मा के साथ रहते थे। श्याम सुंदर ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने गांव गए थे जबकि पत्नी रोकती रहीं। उनके जाने के बाद पत्नी ने घर में काम करने वाली लड़की को भी छुट्टी दे दी। रविवार को दोपहर बाद वह गांव से लौटे तो दूध का बर्तन घर के बाहर ही टंगा मिला और कई बार आवाज देने के बावजूद पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। उनकी सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस किसी तरह घर में घुसी तो अंदर जाकर देखा कि शशिबाला का शव फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने सीढ़ी लगाकर खुदकुशी की थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि फौजी ने गांव में कोई कारोबार कर लिया था, जिसके चलते वह अक्सर वहां जाते थे। दो दिन पहले जब वह गांव गए तो पत्नी ने मना किया लेकिन वह रुके नहीं। इसी नाराजगी में उन्होंने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed