फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rest room will be built at a cost of Rs 1.33 crore

Bareilly News: 1.33 करोड़ की लागत से बनेगा विश्रामालय, पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने किया भूमि पूजन

Sun, 14 Jul 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Rest room will be built at a cost of Rs 1.33 crore
आंवला। जनता को संबो​धित करते मंत्री
आंवला। योगी सरकार की बंधन योजना के तहत 1.33 करोड़ की लागत से बाबा गोर्वधन दास की प्राचीन सिद्ध स्थली पुरैना धाम पर साधु-संतों व अतिथियों के लिए नगर पालिका की ओर से विश्रामालय व पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसका भूमिपूजन पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। मंदिर परिसर में पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन सैयद आबिद अली ने प्रदेश सरकार व मंत्री की मंच से जमकर तारीफ की। इस योजना के तहत प्रदेश की 50 नगर पालिकाओं को ही इसका लाभ मिलना था।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि यह सिद्ध स्थली प्राचीन होने के साथ ही हमारे शहर का आइना है। इसके विकास से शहर के विकास को बल मिलेगा। इसके अलावा पुरैना तिराहे पर महाराणा प्रताप चौक का भी सुंदरीकरण कराने की बात कहते हुए कहा कि हमारी विधानसभा में तेजी से योगी सरकार विकास कार्य करा रही है। विधानसभा में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से डेयरी इंडस्ट्रीज लगाई जा रही है। एथेनाल की फैक्ट्री के अलावा जल्द ही चीनी की फैक्टरी भी लगेगी। इससे समूचे क्षेत्र के किसान संपन्न व समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आंवला-भमोरा मार्ग का चौड़ीकरण होने से क्षेत्रे को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने अपील की कि सरकार की लाख कोशिश के बाद भी निराश्रित गोवंश की समस्या तब तक समाप्त नहीं होगी, जब तक हम लोग इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत भूरे बाबा व संचालन अवनीश तिवारी एडवोकेट ने किया। यहां पर ईओ जितेंद्र कुमार, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल बौबी, प्रवीन सिंह उर्फ बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन साहब डाल से चिपके रहोगे तो महंगे बिकेगो

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने चुटकी लेते हुए अंगूर का उदाहरण देते हुए कहा कि चेयरमैन साहब, जो अंगूर डाली से गिर जाते हैं, उनकी कीमत कम रहती है और जो डाली से चिपके रहते हैं, वे मंहगे बिकते हैं। ऐसे में डाली से जुडे रहो तो कीमत ज्यादा रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed