फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Responsible people remained asleep Encroachers continued to destroy greenery on the highway in Bareilly

Bareilly News: सोते रहे जिम्मेदार... हाईवे की हरियाली निगलते रहे कब्जेदार; बवाल के बाद शुरू की कार्रवाई

Sun, 23 Nov 2025 11:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 11:15 AM IST
सार

बरेली में पीलीभीत हाईवे के दोनों ओर अवैध कब्जे होते रहे। बरातघर समेत आलीशान भवन बना लिए गए। शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। बीडीए ने बरातघर समेत भवन सील किए। 

विज्ञापन
Responsible people remained asleep Encroachers continued to destroy greenery on the highway in Bareilly
बीडीए ने मन्नत बरातघर को किया है सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सत्ताधीशों और अफसरशाही की कृपा से पीलीभीत हाईवे के दोनों ओर की हरित पट्टी को रसूखदार निगल गए। यहां मानकों को ताक पर रखकर होटल, बरातघर व अन्य व्यावसायिक इमारतों का निर्माण होता रहा। अब बवाल के बाद नोटिस और सीलबंदी का दौर चल रहा है। शनिवार को आरिफ के अवैध शोरूम और मार्केट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन


26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के बाद जब मौलाना तौकीर रजा को फाइक एन्क्लेव में एक बरातघर संचालक के घर से गिरफ्तार किया गया तो मौलाना के दूसरे करीबी भी घिरते चले गए। पुलिस ने कुछ पर रिपोर्ट लिखी तो कुछ को बाद में साजिश में शामिल होने व अन्य तरह का सहयोग देने के आरोप में नामजद किया। यही वजह रही जो आरिफ के बरातघरों के अलावा आरिश लॉन व मन्नत लॉन समेत कई व्यावसायिक भवनों को सील किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में गरजा बुलडोजर: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ के रसूख का किला ध्वस्त, आठ घंटे चली कार्रवाई; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से मन्नत लॉन के मालिक साकिब पर आरोप लगा कि उसने बीडीए की सील तोड़कर बरातघर की बुकिंग शुरू कर दी। उसने इस बरातघर में कई शादियां भी करवा दीं। इस बीच दोबारा शिकायत हुई तो मन्नत लॉन सील कर उसके मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। हालांकि, मामले में अब तक गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई नहीं की गई है।

Trending Videos

सीलिंग की जमीन कब्जा कर बसाई थी कॉलोनी
मौलाना तौकीर प्रकरण के बाद चर्चा में आए आरिफ की पहचान कॉलोनाइजर की रही है और उसके खिलाफ ज्यादातर शिकायतों में भूमि कब्जाने के आरोप हैं। एक मामले में कमिश्नर की जांच के बाद सीलिंग की 3589.89 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा पाया गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। 

आरिफ के खिलाफ अब तक जो मामले दर्ज हुए या शिकायतें हुईं। वह जमीन संबंधी हेरफेर की रही हैं। ऐसी भी तमाम शिकायतें रही हैं, जहां आरिफ पर आरोप लगने के बाद उसने शिकायतकर्ता को मना लिया। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई। इस लिहाज से दर्ज मामलों की संख्या सीमित ही रही है। काफी समय पहले आरिफ के खिलाफ जगतपुर लाला बेगम में सीलिंग की भूमि कब्जा करने का आरोप लगा था। 

गाटा संख्या 350, 351, 367 और नवादा शेखान में गाटा संख्या 134 और 438 सीलिंग की भूमि है। इसमें फाइक एन्क्लेव का कुछ हिस्सा भी शामिल है। कमिश्नर स्तर से जांच व एफआइआर दर्ज होने के बावजूद मामला रफादफा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed