{"_id":"6aa322d372a52c74350b1c8d","slug":"residency-garden-remains-waterlogged-for-the-fourth-day-with-people-resorting-to-hotels-bareilly-news-c-4-bly1015-964303-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन में चौथे दिन भी जलभराव, लोगों का ठौर बना होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन में चौथे दिन भी जलभराव, लोगों का ठौर बना होटल
विज्ञापन
बरेली। शहर के रेजीडेंसी गार्डन में बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया था। यहां के निवासियों का जनजीवन अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है।
रेजीडेंसी गार्डन में पिछले चार दिनों से पानी निकालने का काम जारी है। शुरुआत में यहां छह फुट तक पानी भरा हुआ था। पंप और सक्शन मशीनों की मदद से पानी बाहर खींचा जा रहा है। लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकाल रहे हैं। खराब हो चुके फर्नीचर को मरम्मत के लिए भेजा जा रहा है। इन्वर्टर, फ्रिज, एसी, कूलर, टीवी, सोफा, बेड और खाद्य सामग्री सहित कई घरेलू सामान खराब हो गए हैं। घरों से बाहर आए पानी के बाद भी, मशीनों से गंदा पानी निकल रहा है जिससे सफाई मुश्किल हो रही है। नीरज पवार ने बताया कि वे अभी भी होटलों में ठहरे हुए हैं। स्थिति सामान्य होने में कुछ दिन और लगेंगे।
स्थानीय लोगों की मांगें
स्थानीय लोगों ने छात्रों की परीक्षाएं देरी से कराने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की कॉपी-किताबें भीग गई हैं। इससे उनकी पढ़ाई की तैयारी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग से गंदगी और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शिविर लगाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
............................
वर्जन ...
रेजीडेंसी गार्डन में रातभर में पानी निकाल लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीमें लगी हैं, युद्ध स्तर पर। इसके बाद मलबा व कीचड़ निकालकर साफ कराया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, नगर आयुक्त