{"_id":"6aa1d5753757469e730497a4","slug":"residency-garden-remained-waterlogged-for-the-third-day-people-returned-to-their-homes-to-clean-up-bareilly-news-c-4-bly1015-963488-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन में तीसरे दिन भी रहा जलभराव, लोग घरों में सफाई के लिए लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन में तीसरे दिन भी रहा जलभराव, लोग घरों में सफाई के लिए लौटे
विज्ञापन
बरेली। बीते दिनों हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद तीसरे दिन बुधवार को भी रेजीडेंसी गार्डन से जलनिकासी नहीं हो पाई। नगर निगम के कर्मचारी चार पंपिंग मशीन लगाकर पानी निकालने में जुटे रहे। हालांकि, होटलों व किराये के मकान में रह रहे लोग अपने घरों में लौटने लगे हैं। वे साफ-सफाई के साथ ही अपने नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इधर, हजियापुर, लाजपतनगर, त्रिवेणी एन्क्लेव से जलनिकासी हो गई है। वहां सड़क व नालों की सफाई कराई जा रही है।
रेजीडेंसी गार्डन में अब भी लोग कॉलोनियों के मुख्य द्वार पर बैठकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं। कई हिस्सों में अब भी ढाई फुट तक पानी भरा है। दोपहर में विद्युत निगम की तरफ से आपूर्ति चालू की गई। पिकअप व ऊंची गाड़ियों पर सवार होकर लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। कुछ परिवार सफाई करके लौट जा रहे हैं, जबकि कई अपने नुकसान को देखकर सिर पीट रहे हैं। घरों में रखे कपड़े, खाद्यान्न, सोफा, बेड, फ्रिज, टीबी, फर्नीचर, राशन आदि खराब हो गए हैं।
हालात यह है कि सबमर्सिबल पंप का पानी हाथ-मुंह धोने लायक भी नहीं है। लोग नगर निगम से पानी की मांग रहे हैं, लेकिन फिर जलभराव की आशंका में उनको वह भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। लोग अपने सामान को पिकअप पर लादकर बाहर ले जाते दिखे। कॉलोनी के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की दो लग्जरी कारें जलभराव की वजह से खराब हो गईं। शोभित सक्सेना के घर का सामान, गाड़ी, दिलीप कुमार के घर में नीचे रखा व्यावसायिक सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन
रिक्शा चालक व कार टोचन वाले मांग रहे मुंहमांगी रकम
रिक्शाचालक लोगों को लाने-ले जाने के लिए मुंहमांगी रकम मांग रहे हैं। जलभराव के बीच से होकर घर तक पहुंचाने के लिए 50 से 100 रुपये तक ले रहे हैं। गाड़ी टोचन वाले दो हजार रुपये तक ले रहे हैं। जलभराव से कॉलोनी में खड़े 70 चार पहिया व 150 दो पहिया वाहन खराब होने का अनुमान है।
डीएम व नगर आयुक्त ने लिया जायजा
रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ट्रैक्टर पर सवार होकर जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातकर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को जल्द जलनिकासी व सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि रिकॉर्ड बारिश, कमजोर ड्रेनेज और हजियापुर की ओर टूटी दीवार से कॉलोनी में पानी भर गया। स्वास्थ्य विभाग को जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने लाजपतनगर इलाके का जायजा लिया।
वर्जन
निचले इलाकों से पानी निकाल दिया गया है। अब सिर्फ रेजीडेंसी गार्डन में ही जलभराव है, जिसे निकाला जा रहा है। जिन जगहों से पानी निकाल दिया गया है, वहां सड़कों व नालों को साफ कराया जा रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त