फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on two accused in the case of shooting ITI student

Bareilly News: आईटीआई छात्र को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों पर रिपोर्ट

Fri, 06 Feb 2026 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Report on two accused in the case of shooting ITI student
बरेली। बहेड़ी इलाके के निवासी सीबीगंज आईटीआई के छात्र को निशाना बनाकर फायरिंग करने के दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिख ली गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल उदासीन नजर आ रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी के गांव मल्हपुर सबरा निवासी राहुल गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चार फरवरी को शास्त्री नगर गेट के पास खड़े थे। उसी समय प्रेमनगर के रामलीला गौटिया निवासी मनोज भास्कर और इज्जतनगर के मठ लक्ष्मीपुर निवासी उदय ठाकुर बाइक से वहां आए और राहुल से मोबाइल फोन व चेन छीनने लगे। राहुल ने विरोध किया तो मनोज ने राहुल के सिर पर लोहे का कड़ा मार दिया। उदय ने तमंचा निकाल कर राहुल के सिर पर सटा दिया।
विज्ञापन

राहुल ने तमंचे की नाल पकड़कर बचने की कोशिश की तो मनोज बोला- उदय इसे गोली मार दे। उदय ने मनोज के इशारे पर गोली चला दी। गोली राहुल की दाहिनी तरफ लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया। राहुल की बहन पूजा भी मौके पर पहुंच गई तो दोनों हमलावर भाग गए। राहुल की तहरीर पर उदय और मनोज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तो रिपोर्ट लिखी गई है, गिरफ्तारी में समय लगेगा। पहले जांच कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed