{"_id":"5fe8ddd18ebc3e3ec81e58df","slug":"report-on-seven-including-sp-s-former-district-secretary-mahesh-pandey-bareilly-news-bly431681118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिला सचिव महेश पांडेय समेत सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व जिला सचिव महेश पांडेय समेत सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यमेव जयते नाम की फेसबुक आईडी से दी जा रही थी धमकियां
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के लिए भी अपशब्दों के प्रयोग का आरोप
बरेली। सपा के पूर्व जिला सचिव महेश पांडेय और उनके परिवार समेत सात लोगों के खिलाफ एक शिक्षक ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई इस रिपोर्ट में फेसबुक आईडी बनाकर धमकाने और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
ऑफीसर्स कॉलोनी में रहने वाले रमेश मौर्य की ओर से सत्यमेव जयते फेसबुक आईडी धारक महेश पांडेय, उनकी साली डॉ. अनुपमा राघव, सिद्धार्थ पांडेय, शामिली पांडेय, नंदनी पांडेय और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप लगाया है कि हैदराबाद का मूल निवासी महेश पांडेय भूमाफिया है और उसने करोड़ों की संपत्ति कब्जाई है। महेश और परिवार के लोगों ने 21 अक्तूबर को फेसबुक आईडी बनाई। इसके बाद लगातार उन्हें धमकियां देने के साथ गालीगलौज की गई। उन्हें फर्जी तरीके से नौकरी पाया शिक्षक बताया गया। उनकी बिरादरी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक को अपशब्द कहे गए। उन्होंने कई अधिकारियों से शिकायत की पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में एसएसपी से शिकायत की तो साइबर सेल की जांच में आईडी की सत्यता व आरोपों की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के लिए भी अपशब्दों के प्रयोग का आरोप बरेली। सपा के पूर्व जिला सचिव महेश पांडेय और उनके परिवार समेत सात लोगों के खिलाफ एक शिक्षक ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई इस रिपोर्ट में फेसबुक आईडी बनाकर धमकाने और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।