{"_id":"60be6db08ebc3e865a238cc0","slug":"report-on-four-including-pradhan-s-husband-in-case-of-hut-burning-bareilly-news-bly449000430","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी फूंकने के मामले में प्रधान के पति समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी फूंकने के मामले में प्रधान के पति समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
जलती झोंपड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीओ और एसओ ने लिए गांव जाकर लिए लोगों के बयान
विज्ञापन
बरेली। भुता के गांव विशेश्वरपुर में अनूसूचित जाति की महिला की झोपड़ी में आग लगाने के मामले में प्रधान के पति समेत चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र ने थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के साथ मौका मुआयना कर गांव वालों के बयान दर्ज किए।
शनिवार रात विशेश्वरपुर निवासी वीरपाल की झोपड़ी किसी ने जला दी थी। इस मामले में रविवार को उनकी पत्नी सोनवती ने थाना भुता में तहरीर दी कि शनिवार शाम ग्राम प्रधान के पति हरीश कुमार, दुर्वेश पटेल उर्फ देव पटेल, अभिषेक पटेल और कुनाल ने उनके घर आकर जातिसूचक गालियां दी थीं। इसके बाद रात में इन्हीं आरोपियों ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। इससे अनाज समेत सारा सामान जल गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार को सीओ फरीदपुर और थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तमाम लोगों से घटना के बारे में जानकारी की, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।

दूसरे पक्ष ने पहले ही दे दी तहरीर
इस मामले में प्रधान के पति हरीश कुमार ने वीरपाल के खिलाफ थाना भुता में दोपहर में ही तहरीर दे दी थी। उनका आरोप था कि शराब के नशे में वीरपाल ने उनसे अभद्रता कर गालीगलौज की।
विज्ञापन
गांव में तमाम लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की गई है लेकिन किसी ने भी अपने सामने घटना होने की बात नहीं बताई। मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर