फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on 12 land grab including Hakim Khurshid and sons

हकीम खुर्शीद और बेटों समेत 12 पर जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट

Mon, 25 May 2020 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Report on 12 land grab including Hakim Khurshid and sons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बिहारमान नगला के शख्स ने लगाया पैतृक जमीन हड़पने और धमकाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शहर के मशहूर हकीम खुर्शीद मुराद और उनके बेटों समेत 12 लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में जमीन पर कब्जा करने और अदालत की ओर से स्टे होने के बावजूद उस पर निर्माण कराए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स ने हकीम और उनके परिवार से जानमाल का खतरा होने का भी अंदेशा जताया है।
इज्जतनगर के बिहारमान नगला इलाके में रहने वाले छोटे सलमानी के मुताबिक गांव में उनकी पैतृक जमीन है। इस जमीन में मकदूम बख्श, रमजानी, महमूद, इमाम और साबिर के वारिसान गुड्डू, मो. नवी और अनीस का संयुक्त रूप से हिस्सा है। छोटे सलमानी का आरोप है कि सिविल लाइंस निवासी में रहने वाले हकीम खुर्शीद मुराद, शाहिदा खातून, अतिक मुराद, फिरोज मुराद और आमीर मुराद ने इस जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर उस पर कब्जा करके उस पर निर्माण भी शुरू करा दिया है। उन लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

छोटे के मुताबिक जमीन पर आरोपियों के कुछ लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं जो उन्हें वहां जाने पर धमकाते हैं। कुछ महीने पहले उनके चचेरे-तहेरे भाइयों ने कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की थी जिस पर पिछले साल 25 नवंबर को कोर्ट ने जमीन पर यथास्थिति रखने का आदेश दिया था। इसके बावजूद हकीम की ओर से जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। कुछ समय पहले पुलिस ने निर्माण बंद करा दिया था लेकिन कुछ ही दिन बाद आरोपियों ने फिर निर्माण शुरू करा दिया। एफआईआर में आरोप है कि हकीम खुर्शीद और उनका परिवार सीलिंग की जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा कराकर निर्माण करा रहे हैं। पिछले साल हकीम खुर्शीद के बेटे की ओर से भी जमीन की धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed