{"_id":"6913a6272328d989a708aa99","slug":"report-filed-against-24-people-including-eight-mutawallis-bareilly-news-c-4-vns1074-764373-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आठ मुतवल्ली समेत 24 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आठ मुतवल्ली समेत 24 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। बार-बार चेतावनी के बाद भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर का प्रयोग कर रहे शहर के आठ धर्मस्थलों के मुतवल्ली के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान के आखिरी दिन कुल 24 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
बारादरी पुलिस जब इलाके में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की चेकिंग के लिए निकली तो पाया कि चक महमूद स्थित नूरे ए नवी मस्जिद पर दो लाउडस्पीकर तेज आवाज में बज रहे थे। पुलिस ने मुतवल्ली अब्दुल नवी खां पर रिपोर्ट दर्ज की। फाइक एन्क्लेव स्थित आसिफा जमाल नई मस्जिद पर तीन लाउडस्पीकर बज रहे थे। मुतवल्ली वसीम पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सूफीटोला स्थित ठेकेदार वाली मस्जिद पर तीन लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे। मस्जिद के मुतवल्ली मुजफ्फर इस्लाम पर बारादरी थाने में रिपोर्ट लिखी गई। कटरा चांद खां स्थित बद्दा खां मस्जिद पर दो लाउडस्पीकर बज रहे थे। मुतवल्ली मोहम्मद इस्हाक पर रिपोर्ट हुई।
कैंट के मोहनपुर स्थित नूरी मस्जिद पर पांच लाउडस्पीकर लगे थे। मुतवल्ली रिहान हुसैन पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाली के मोहल्ला मेंबरान स्थित माहिगरान मस्जिद पर लगे सुराही की आवाज एक किमी तक जा रही थी। पुलिस ने मुतवल्ली नोमान रजा पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेमनगर थाना पुलिस शाहबाद स्थित बेले वाले मस्जिद पहुंची तो तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहे थे। मुतवल्ली जुनैद उर्फ लक्की शाह के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। दंगे के आरोप में भी दर्ज मुकदमे में भी लक्की शाह नामजद है। उसे नगर निगम चुनाव में भाजपा से पार्षद का टिकट मिल गया था, हालांकि विरोधियों ने आपराधिक रिकाॅर्ड लगाकर शिकायत की तो भाजपा ने फैसला वापस ले लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
मस्जिद के मुतवल्ली पर रिपोर्ट
हाफिजगंज। मस्जिद में तेज आवाज में तीन लाउडस्पीकर चलाने पर सेंथल के गौसिया मस्जिद के मुतवल्ली बुंदन खां के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआई चंद्रवीर सिंह ने रिपोर्ट में मानक ताक पर रखकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की है। संवाद
--
चेतावनी के बावजूद नहीं हटाए लाउडस्पीकर, रिपोर्ट
शाही। चेतावनी के बावजूद मस्जिद में लाउडस्पीकर न हटाने पर मुतवल्ली मोहम्मद आरिफ के खिलाफ के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सब्जीपुर खाता गांव में मस्जिद में लगे चार लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाए जा रहे थे। पुलिस ने तीन लाउडस्पीकर को जब्त कर लिया तो आरिफ नोकझोंक करने लगा। नवाबगंज के कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम रिछोला किफायतुल्ला में दो धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि से बज रहे दो लाउडस्पीकरों को उतरवाकर कब्जे में ले लिया गया। देवरनियां क्षेत्र निवासी मौलाना अंसार अहमद और रिछोला किफायतुल्ला निवासी मुतव्वली मोहम्मद सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद