{"_id":"61994fafd97a9d68a2432606","slug":"report-against-the-owner-and-staff-of-glen-beauty-parlor-bareilly-news-bly4667700147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लेन ब्यूटी पार्लर के मालिक और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लेन ब्यूटी पार्लर के मालिक और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की पत्नी को फोन करके जबरन बुला रहा था ब्यूटी पार्लर
बरेली। ग्लेन ब्यूटी पार्लर के मालिक उवैस खान के खिलाफ शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की पत्नी के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पीलीभीत बाईपास के पास रहने वाले सीमेंट, मोरंग व्यापारी का कहना है कि किला में ग्लेन ब्यूटी पार्लर का मालिक उवैस खान उसकी पत्नी से फोन कर अश्लील बातें करता है। रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार को उवैस ने उसकी पत्नी को फोन कर किला स्थित अपने ग्लेन ब्यूटी पार्लर बुलाया। मना करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पति ब्यूटी पार्लर गया तो उसके साथ मारपीट की गई। उवैस के भाई जैद खां व पिता इलियास समेत पार्लर के स्टाफ ने व्यापारी को जमकर पीटा। उसका मोबाइल व नकदी लूट ली। उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। व्यापारी को धमकी दी कि उसकी हत्या कर पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन करा देंगे। किसी तरह व्यापारी ने वहां से भागकर जान बचाई। किला पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी उवैस खान, उसके भाई जैद खां, पिता इलियास के अलावा ब्यूटी पार्लर के स्टाफ के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, छेड़छाड़, अश्लील हरकत करना, धमकी देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए। किला इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।