{"_id":"5d28edd28ebc3e6d1b73e7f3","slug":"religious-bareilly-news-bly368323728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को अब याद आईं टूटी सड़कें और जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को अब याद आईं टूटी सड़कें और जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अगले हफ्ते से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के ऐन वक्त पहले प्रशासन को यात्रा मार्ग पर गड्ढों और सड़कों पर जलभराव की याद आई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने नगर निगम को नोटिस देकर किला पुल से चौपुला, किला बाईपास और डेेलापीर चौराहे से कोहाड़ापीर तक बारिश से जलभराव और उससे सड़कों के खराब होने की समस्या बताते हुए नगर आयुक्त को नोटिस दिया गया है। उधर, डीएम ने कांवड़ यात्रा रूट के गड्ढा मुक्त न होने पर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और बीडीए के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम अब तक अधूरे हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही एनएच-24 का शहरी भाग किला पुल से लेकर चौपुला तक, किला पुल से कुदेशिया फाटक तक और डेलापीर चौराहे से कोहाड़ापीर तक जलभराव की दिक्कत इस साल भी पैदा हो गई है। बारिश से सड़कों पर डेढ़ से दो फुट तक पानी भर जाने से वह तालाब में तब्दील हो जाती है। सिटी स्टेशन के सामने सहित कई जगहों पर नाले बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही। किला पुल से सिटी गोदाम के आगे तक फुटपाथ और सड़क की ओर नाली की दीवार एक से डेढ़ फुट तक ऊंची बनी है। यहां सड़क पर जबरदस्त जलभराव हो जाने से रोड क्षतिग्रस्त हो जाती है। पिछले साल भी रोड खराब होने से यहां हादसों में कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ चुकी है। बारिश बीतने के बाद पूरा साल ऐसे ही गुजार देने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने के ऐन वक्त पहले पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के एक्सईएन वीएम शर्मा ने नगर आयुक्त को जलभराव की समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए इसका जल्द निस्तारण करने को कहा है।
उधर, किला बाईपास रोड पर भी हार्टमन ओवरब्रिज के पास सहित कई जगहों पर फिर से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रूट से होकर भी कांवड़ यात्रा निकलती है। उधर, कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गों के खराब होने को लेकर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी के साथ नगर निगम और बीडीए के अधिकारियों को भी बुलाकर वार्ता की है। डीएम की तरफ से इन विभागों को नोटिस देकर कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बारिश शुरू होने से पहले नहीं कराए गए पैचवर्क
पीडब्ल्यूडी सहित दूसरे विभागों को बारिश शुरू होने से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क कराया जाना था, जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बजट न मिलने की बात कहते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अब बारिश शुरू हो चुकी है। अब कोलतार से पैच बनाए भी जाएंगे तो बारिश शुरू होते ही वे फिर से उधड़ जाएंगे। पिछले साल भी पैचवर्क के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए थे, लेकिन पब्लिक को इससे कोई राहत नहीं मिली थी।
कांवर यात्रा शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित विभागों को नोटिस दिए जा चुके हैं।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी