{"_id":"5d1e56968ebc3e3cf6224181","slug":"religious-bareilly-news-bly3673721113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ में डीजे की छूट, धीमी आवाज में भजन ही बजा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ में डीजे की छूट, धीमी आवाज में भजन ही बजा सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आदेश का अनुपालन कराएंगे अफसर, एडीजी ने जारी किए निर्देश
बरेली। मुख्यमंत्री ने बुधवार रात वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीजी व प्रशासन के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा सकुशल निपटाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि कांवड़िये डीजे पर केवल भजनों को ही बजा सकेंगे और वह भी इतनी आवाज में कि किसी को बुरा न लगे। कांवड़ के रास्तों के विवाद निपटाने के निर्देश दिए। इस लिहाज से बरेली खासा संवेदनशील रहा है। एडीजी ने भी इस बारे में पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि कांवड़िये नए रास्ते पर न जाएं।
बुधवार रात एनआईसी सभागार में एडीजी अविनाश चंद्र, डीएम व एसएसपी आदि अधिकारियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीएम योगी से सीधा संवाद हुआ। एडीजी के मुताबिक सीएम ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में डीजे पर पाबंदी नहीं रहेगी। कांवड़ यात्रा में भी डीजे ले जाया जा सकेगा। हालांकि डीजे बजाने के लिए नियमावली बनाई गई है। इसमें साउंड की आवाज बहुत तेज नहीं होनी चाहिए। आवाज ऐसी हो जो दूसरों को भी अच्छी लगे। साथ ही केवल भजन और धार्मिक गीत ही बजाए जाएं। कांवड़ के रास्तों के विवाद पहले ही सुलझाने और ऐसे विवादित मामलों की निगरानी व पुलिस की तैनाती पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। कांवड़ के रास्तों की मरम्मत, घाटों, मंदिरों पर पानी, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था को लेकर डीएम को निर्देशित किया गया तो सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। अधिकारियों ने अपनी ओर से सभी बंदोबस्त पुख्ता करने का आश्वासन दिया।
बरेली में बढ़ रहे कांवड़ के विवाद
- एडीजी ने मीटिंग में जाने से पहले कांवड़ यात्रा में रास्तों को लेकर पूर्व में हुए विवादों का आंकड़ा तलब किया। बरेली जिले में वर्ष 2015 में तीन, 2016 में भी तीन और 2017 में छह विवाद हुए। वर्ष 2018 में हुए विवादों की सही संख्या नहीं मिल सकी थी। माना जा रहा है कि उसमें छह से ज्यादा स्थानों पर विवाद हुए थे।
विज्ञापन
12 अगस्त होगा चुनौती का दिन
- सावन के आखिरी सोमवार के साथ ही 12 अगस्त को बकरा ईद भी है। इस लिहाज से यह दिन काफी संवेदनशील माना जा रहा है। शासन स्तर से इस दिन ज्यादा सुरक्षा बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। कुछ बातों का ध्यान रखकर वे अपनी यात्रा कर सकते हैं। कांवड़ियों के चोले में खुराफाती माहौल न बिगाड़ें, इस पर पुलिस खास ध्यान रखेगी। ध्यान रखा जाएगा कि कांवड़ यात्राएं नए रास्तों पर न निकाली जाएं। जोन के सभी एसपी को पुराने विवादों वाले स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन