फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion conversion

ईसाई धर्म के प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, हंगामा

Wed, 28 Aug 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
religion conversion
बरेली। मढ़ीनाथ के एक घर में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा को धर्म परिवर्तन कार्यक्रम बताकर स्थानीय पार्षद ने विरोध किया तो तनातनी हो गई। मौके पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने घर में ज्यादा लोगों के सभा करने पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि बड़ा कार्यक्रम चर्च में करें।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मढ़ीनाथ के पार्षद भाजपा नेता मुनेंद्र यादव को सूचना मिली कि मोहल्ले में पार्क के पास एक घर में ईसाई धर्म के लोग धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। जल्दी ही एक बड़ा धर्म परिवर्तन कार्यक्रम होने वाला है जिसके लिए लोगों को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। उन्हें ईसाई बनने पर रुपये, संपत्ति व अन्य तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। इस पर मुनेंद्र अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां घर में करीब पचास लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल थे। इनसे कार्यक्रम बंद करने को कहा तो ये विरोध करने लगे। तब मुनेंद्र ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी और मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना दी। प्रदीप मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों से इंस्पेक्टर ने बात की। पार्षद ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना था कि प्रार्थना सभा वे लोग कुछ समय के अंतराल पर करते रहते हैं। इसका धर्म परिवर्तन से कोई वास्ता नहीं है। लोग फिजूल में ही आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि एक ही घर के लोग प्रार्थना सभा कर सकते हैं। बाहरी लोगों को बुलाकर घर में बड़ा आयोजन इस तरह न किया जाए। इसके लिए चर्च जाएं। इसके बाद दोनों पक्षों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed