फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

मस्जिदों में जुमे की तकरीरों पर प्रशासन की रही नजर

Sat, 16 Nov 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। अयोध्या का फैसला आने के बाद इस हफ्ते पहले जुमा पड़ा है। लिहाजा मस्जिदों में तकरीरों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इस सिलसिले में पुलिस अधिकारी किला की शाही जामा मस्जिद भी पहुंचे और नमाज के बाद शहर इमाम से मिले। शांति बन्राए कने में सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

जुमा की नमाज से पहले ही पुलिस के अधिकारी अमले के साथ गश्त करते रहे। कुछ बड़ी मस्जिदों पर खास नजर भी रही। एसपी सिटी रविंद्र कुमार, थाना किला इंपेक्टर मनोज कुमार अमले के साथ जामा मस्जिद पहुंचे। एसपी सिटी ने पूरी तकरीर सुनने बाद शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम और मस्जिद कमेटी के सचिव डॉ. नफीस खां आदि लोगों से मुलाकात की। कहा, आप लोगों ने अपनी कोशिशों और तकरीर के माध्यम से माहौल को साजगार बनाए रखने में जो योगदान दिया, उसके लिए पुलिस प्रशासन शुक्रगुजार है।
विज्ञापन

अमन का पैगाम देते आएं हैं, आगे भी देते रहेंगे: मुफ्ती खुर्शीद
इससे पूर्व मुफ्ती खुर्शीद आलम ने जुमे की नमाज से पहले सीरतुन्नबी पर तकरीर करते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम के आने से जुल्म का खात्मा हुआ। मजहबे इस्लाम प्यार, मोहब्बत और अमन का पैगाम देता है। मजहब को मानने वाला कभी कोई जुल्म ज्यादती नहीं करता। हमारा काम है पैगंबरे इस्लाम के मिशन को आगे बढ़ाना। इस मिशन के जरिए नबी की तालीमात और किरदार को पेश करके हम शांति का पैगाम देते आएं हैं और आगे भी देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्दों में उलझ कर वक्त खराब न करें: मौलाना रजवी
मलूकपुर की सुनहारों वाली गली में तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अयोध्या के फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है, बेहतर है। अब इस पर न किसी बहस की जरूरत है और न किसी अपील की। अब हम सब इस्लामी तालीम पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ने की फिक्र करें। इस तरह के मुद्दों में उलझकर वक्त खराब न करें बल्कि हम सब को कौम और मुल्क को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed