{"_id":"5d910ebb8ebc3e93d62b09d9","slug":"religion-bareilly-news-bly3781608137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर रामलीला में धनुष और परशुराम लक्ष्मण संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर रामलीला में धनुष और परशुराम लक्ष्मण संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री राम लीला सभा सुभाष नगर में धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन हुआ जिसमें राम और लक्ष्मण गुरू विश्वामित्र के साथ जनकपुर जाते है और सीता स्वयंवर देखते है। सभी राजा धनुष को उठाने का प्रयास करते है पर किसी से धनुष हिलता नहीं है तब भगवान राम गुरू विश्वामित्र का आदेश पाकर धनुष उठाते है और धनुष टूट जाता है। इस पर परशुराम क्त्रसेधित होकर आते है और लक्ष्मण से उनका संवाद होता है। रामलीला में आलोक तायल, राजेन्द्र सिंह तनेजा, आशीष अरोरा, विशाल, राजकुमार तिवारी, अजय शर्मा, अखिलेश सिंह, अमित भारद्वाज, प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे।
जोगी नवादा में निकली रामबारात
बरेली। बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के प्रांगण में चल रही रामलीला ग्राउंड से आज भव्य राम बारात निकाली गई। भव्य राम बारात में हजारों श्रद्धालुओं शामिल हुए। राम बारात पहले डॉ. एमएल मौर्या के निवास पर होते हुए गिरधारी लाल जी के निवास दिशा गार्डन पर प्रस्थान हुई। जोगी नवादा का चक्कर लगाते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद लीलाओं का मंचन किया गया। मेला अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर, तारा सम्राट, विशाल राठौर, अनिल राठौर आदि उपस्थित थे।
सर्वजाति समाज की रामलीला में हआ वाणासुर संवाद
बरेली। श्री रामलीला सर्वजाति समाज की कटरा चांद खां में हुई रामलीला में धनुष यज्ञ, रावण वाणासुर संवाद और लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ चंद्रनगर धार्मिक समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। समिति के महामंत्री दिनेश दद्दा ने बताया कि सोमवार को राम विवाह, कन्यादान, कलेवा और नाटक का मंचन होगा। कार्यक्रम में गौतम गुप्ता, नरेश यादव, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
सदर बाजार में रामबारात का जगह-जगह हुआ स्वागत
बरेली। रामलीला में राम बारात धूमधाम से निकाली गई। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह राम बारात का स्वागत किया। रामलीला स्थल से निकली राम बारात धोपेश्वर नाथ मंदिर, अहीर मोहल्ला, मदारी की पुलिया, बड़ी बाजार, गुरुद्वारा रोड, गोला बाजार होते हुए रामलीला स्थल पर समाप्त हुई। राम बारात में भगवान राम, राजा दशरथ, गुरू वशिष्ठ, विश्वामित्र, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के स्वरूप सवार थे। रामबारात के बाद राम विवाह और कन्यादान का मंचन किया गया।
चौधरी तालाब रामलीला में राम विवाह का हुआ मंचन
बरेली। रानी लक्ष्मीबाई रामलीला समिति के तत्वावधान में चौधरी मुहल्ले में रामलीला में राम बारात निकाली गई। राम बारात रानी साहब के फाटक से शुरू होकर गुलाबनगर, नैनीताल रोड, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, अलखनाथ मंदिर होते हुए चौधरी तालाब पहुंची। जिसके बाद राम विवाह और श्री राम कलेवा का मंचन किया गया। समिति के अध्यक्ष राम गोपाल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को राज्याभिषेक, मंथरा कैकेई संवाद और दशरथ कैकेई संवाद का मंचन होगा।