{"_id":"5d8fc91e8ebc3e93c202bc14","slug":"religion-bareilly-news-bly3780969153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू आटे की मांग ज्यादा, सेंधा नमक के दाम तीन गुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू आटे की मांग ज्यादा, सेंधा नमक के दाम तीन गुने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इस बार कुट्ट़ आटा पिछले वर्ष से सस्ता बिक रहा है, कारोबारी बताते हैं कि इसकी मांग सिंघाड़ा की जगह ज्यादा है। जब सेंधा नमक तीन गुना ज्यादा पर बेंचा जा रहा है। नवरात्र से एक पहले बाजारों में चहल पहल ज्यादा रही।
नवरात्र में व्रत रखने वालों को इस बार बाजार में पिछले से साल से बीस रुपये किलो सस्ता कुट्टू आटा उपलब्ध है। कारोबारी उमाशंकर ऐरन ने बताया कि इसकी मांग सिंघाड़ा से ज्यादा है, क्योंकि सिंघाड़ा आटा मीठा होता है। कारोबारी ने बताया कि कुट्टू खेती अच्छी होने से मंडी में उपज भी ज्यादा आई। कुट्टू आटा पैकेट में सौ रुपये किलो तक बेंचा जा रहा है। कारोबारियों ने बताया कि सेंधा नमक कीमतें तीन गुना ज्यादा हैं, क्योंकि यह उत्पाद पड़ोसी देश से आता है। नवरात्र शुरू होते ही बाजार में फल कीमतों में भी उछाल आया है। फल दामों में तीस प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
आटोमोबाइल और सराफा तैयार
नवरात्र पर आटोमोबाइल बाजार में कई छूट योजनाएं रविवार से लागू हो रही हैं। पंकज अग्रवाल और एसपीएस चौहान ने बताया कि दो पहिया खरीद पर छूट मिलेगी। अग्रवाल ने बताया कि पुरानी दो पहिया वाहन पर भी एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई खास छूट कंपनियां दे रही हैं। प्रदीप अग्रवाल और संदीप अग्रवाल ने बताया कि सराफ बाजार भी तैयार है। कुछ आइटमों पर छूट भी मिलेगी। कारोबारी बताते हैं कि रविवार 29 सितंबर से शुरू हो रहा फेस्टिवल ऑफर दिवाली तक चलेगा।