{"_id":"5d4dd2398ebc3e6cbc33ac9d","slug":"religion-bareilly-news-bly3719034150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज आज होगा, आजमीन पहुंचे मिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज आज होगा, आजमीन पहुंचे मिना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सऊदी अरब के मक्का शरीफ में शनिवार को हज होगा। सभी आजमीन शुक्रवार को मिना में रहे। शनिवार को अराफात के मैदान में पहुंचेंगे।
बरेली से हज के लिए वहां पहुंचे यात्रियों ने यहां बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी को हज के लिए शुरू हो चुके अरकान की जानकारी दी। इसमें खास तौर से हाजी शाहबाज खान ने हरम से लेकर मिना तक के मंजर को बयान किया। उन्होंने बताया कि बीते दिन मिना तक का सफर सात जिलहिज्जा की देर रात से मोअल्लिम ने हज यात्रियों की रिहाईशगाह हरम शरीफ से लोगों का निकलना शुरू हो गया है। उन्होंने एहराम बांध कर मिना के लिए बसों व अन्य साधनों से कूच कर दिया है। यहां काबे शरीफ पास पहुंचते ही सलाम किया और दुआएं मांगी। आठ जिलहिज्जा को यहां पहुंच कर जोहर की नमाज अदा की और कुछ देर आराम के बाद मिना के खास जगहों की जियारत की। असर, मगरिब और ईशा की नमाज अदा करने के बाद रात भर इबादत में मशगूल रहे। सुबह फज्र की नमाज अदा कर अराफात के मैदान के लिए रवाना होंगे।