फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

भोजीपुरा के शिवभक्तों ने बनाई 101 फीट लंबी कांवड़

Mon, 05 Aug 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। सावन माह में अबकी बार शिवभक्तों के विविध स्वरूपों के साथ एक से बढ़कर एक कांवड़ भी दिखाई दे रही है। रविवार को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक 101 फीट लंबी कांवड़ यात्रियों के लिए बरबस ही आकर्षण का केंद्र बन गई। पहली बार इतनी बड़ी कांवड़ देख लोगों ने सेल्फी ली और उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया। थोड़ी ही देर में कांवड़ लोगों के बीच चर्चा बन गई।
विज्ञापन

भोजीपुरा के पीपलसाना निवासी कांवड़ के महंत देवानंद गुप्ता ने बताया कि वे पिछले दिनों हरिद्वार गए थे। वहां 101 फीट लंबी कांवड़ देख उन्होंने भी वैसी ही कांवड़ बनाकर गंगाजली लाने का संकल्प लिया। वापस आकर कछला जाने वाले कांवड़ियों को हरिद्वार में लिया संकल्प बताया तो सभी राजी हो गए। कांवड़ को बनाए जाने की कवायद शुरू हुई। कांवड़ बनाने में चार मैकेनिक और दो सहयोगी लगे। करीब 60 हजार रुपये खर्च कर 20 दिनों बाद 101 फीट लंबी फोल्डिंग कांवड़ बनी। वजन करीब 3.25 क्विंटल है। ये कांवड़ आसानी से फोल्ड हो जाती है। मोड़ पर मुड़ने में आसानी हो इसलिए पहिए लगाए गए हैं। इसे उठाने के लिए 16 कांवड़ियों की जरूरत होती है। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने 25 फीट की कांवड़ बनाई थी, जिसे चार कांवड़िये उठाते थे। बताया कि वे 31 जुलाई को भोजीपुरा से दो सौ कांवड़ियों के जत्थे के साथ कछला रवाना हुए। कछला से जल भर कर वे रविवार को इज्जतनगर स्टेशन पहुंचे। सोमवार को वे भोजीपुरा स्थित पीपलसाना के दुर्गा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed