फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relationship broken because car was not given in dowry

Bareilly News: दहेज में कार नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ा

Sat, 21 Jun 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken because car was not given in dowry
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सीओ फरीदपुर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बदायूं के कुंअरगांव निवासी युवक के साथ तय की थी। एक मार्च को लड़के पक्ष के लोग मंगनी रस्म को उनके गांव आए, जिसमें उनकी अच्छी आवाभगत की थी। लड़के को सोने की अंगूठी सहित अन्य उपहार भी दिया, जिसमें उनके लाखों रुपए खर्च हो गए। सभी बातें तय होने के बाद 14 जून शादी की तारीख तय की गई थी, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही लड़के पक्ष ने दहेज में कार की मांग कर दी। इससे मना करने पर उक्त लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे परेशान हुए ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने सीओ फरीदपुर से शिकायत की, जिनके निर्देश पर कैसर, असलम, रुखसाना, शहिद, बंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed