फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Recruitment of teachers on contract furore

ठेका शिक्षकों की भर्ती पर हंगामा

Sat, 13 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
टैगोर इंटर कॉलेज में ठेके पर रखे गए शिक्षकों की भर्ती का कड़ा विरोध कर सभासदों ने कैंट बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को खूब हंगामा किया। भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाकर भर्ती निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही लिखित शिकायत भी बोर्ड अध्यक्ष से की गई है। यह भी शिकायत की गई कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती किया है उनके ही रिश्तेदार साक्षात्कार में बैठे थे। 
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में यह प्रस्ताव से अलग मुद्दा था। जबकि बैठक में 19 प्रस्ताव रखे गए थे इसमें सभी नरम-गरम माहौल के बीच पास हो गए। इस बैठक में खास प्रस्ताव कैंट बोर्ड की दुकानों और भवनों के किराया का था जो पिछले दस साल से नहीं बढ़ाया गया था। इस बार बोर्ड प्रशासन ने आठ गुना किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसका सभासदों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ज्यादा होगा। इस पर काफी देर बहस के बाद 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह किराएदार या पिता-पुत्र के संपत्ति हस्तांतरण पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ाया गया है। इसमें बीआई बाजार का 20 हजार रुपये से 35 हजार, सदर का 10 हजार से 20 हजार रुपये और बलवंत सिंह मार्ग का शुल्क 35 हजार रुपये कर दिया गया है। निजी मकान के हस्तांतरण करने पर अब आठ हजार के स्थान पर 12 हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों के घरों पर बिजली के मीटर लगाए जाने, कैंट के स्कूलों में प्रधानाचार्य की पदोन्नति, मोबाइल बायोटॉयलेट खरीदने, पेड़ों की नीलामी, कैंट बोर्ड के कार्यालय, बारात घरों, कालेजों, पार्कों, गेस्ट हाउस आदि में चौकीदारों की जगह सिक्योरिटी गार्ड लगाने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने समेत 19 प्रस्ताव पास किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed