फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Reading not moved Sohdon freshly Break

पढ़ना न छोड़ो, शोहदों के हौसले तोड़ो

Sat, 13 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 13 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Reading not moved Sohdon freshly Break
प्र‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाण्‍ा
शोहदों के डर से कई दिन तक स्कूल नहीं जाने वाली धनेली की बेटियों को हिम्मत देने शुक्रवार को अमेरिका की स्काउट गर्ल पूजा नागपाल पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी बल्कि छात्राओं को समझाकर उनमें आत्मविश्वास भी जगाया। धनेली की बेटियों के खौफ की दास्तां टीवी पर देखकर पूजा ने डरी हुई लड़कियों का मनोबल बढ़ाने का निश्चय किया था। 18 साल की पूजा ने चार साल की उम्र से ही ताइक्वांडो सीखना शुरू कर दिया था। अमेरिका के लास एंजिलिस की इस स्काउट लड़की ने 2015 की नेशनल यंग वुमन ऑफ डिस्टिंक्शन सहित कई पुरस्कार भी जीते हैं। 
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण के लिए अपने पिता पवन नागपाल के साथ इन दिनों वह भारत भ्रमण पर हैं। चंडीगढ़ में दृष्टिबाधित बच्चों को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दे रही थीं तभी बरेली के दुनका में शोहदों के डर से बेटियों के स्कूल न जाने की खबर सुर्खियां बनी। छात्राओं के मन से डर भगाने और शोहदों से लड़ने का जज्बा भरने के लिए उन्होंने तभी वर्कशाप करने का निर्णय लिया। पूजा सेकंड डिग्री ब्लैक बेल्ट हैं और अमेरिका की गर्ल्स स्काउट हैं। उन्हें हाल ही में अमेरिका का गर्ल्स स्काउट गोल्ड अवार्ड मिला है। 
विज्ञापन

वह अब तक हिमाचल और हरियाणा में कई छात्राओं को जूडो कराटे की टिप्स दे चुकी हैं। शुक्रवार को उन्होंने दुनका के कॉलेज में 40-40 के ग्रुप बनाकर छात्राओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी। छात्राओं से कहा कि जूडो-कराटे सीखकर शोहदों से डरने के बजाय एकजुट होकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना सीखें। उन्होंने कहा कि जब आप शारीरिक रूप से मजबूत होंगी तभी पढ़ाई भी कर सकेंगी। इसलिए खुद पर भरोसा करना सीखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के पिता पवन नागपाल ने बताया कि 2013 के आखिरी महीनों में दोनों तीन साल के वीजा पर भारत आए थे। वर्ष 2013 में हिमाचल और 2015 में हरियाणा में छात्राओं को जूडो-कराटे का एक-एक महीने का विशेष प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। मुंबई और आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद तीस साल पहले वह अमेरिका चले गए थे। 


फोटो--
लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने से खुशी मिलती है : पूजा
पूजा नागपाल का कहना है कि उन्हें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में खुशी मिलती है। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद उन्होंनेे भारतीय लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने को काम शुरू कर किया। पिता सीनियर सेकेंडरी लेबल के स्कूल में शिक्षक हैं। इन दिनों वह चंडीगढ़ में लड़कियों को ताइक्वांडो सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही थीं। इस बीच समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर दुनका की लड़कियों के बारे में देखा तो बेहद दुख हुआ। इसलिए यहां आने का मन बनाया और पिता के साथ चली आईं। वह कहती हैं- मेरा मकसद लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें अपने हिसाब से जीने के लिए तैयार करना है। जरूरत पड़ी तो फिर से दुनका आऊंगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed