फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rapid Response Team visited the infected woman's residence and provided medicines.

Bareilly News: संक्रमित महिला के आवास पहुंची रैपिड रिस्पॉन्स टीम, दीं दवाएं

Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rapid Response Team visited the infected woman's residence and provided medicines.
बरेली। स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिलीं 60 वर्षीय महिला के मॉडल टाउन स्थित आवास पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) पहुंची। टीम ने परिजन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संपर्क में आए लोगों की भी जांच की। परिजन समेत महिला के संपर्क में रहे 20 लोगों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

टीम ने परिजनों से बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों की जानकारी ली। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए कहा। परिवार में 64 वर्षीय पति, 38 व 35 वर्षीय दो बेटे, 37 वर्षीय बहू, 34 वर्षीय बेटी, आठ-आठ साल के दो पौत्र, चार साल की बच्ची व चार माह का बच्चा शामिल हैं। इन्हें दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी सेल प्रभारी एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, संक्रमित महिला के संपर्क में रहे लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाने, हाथ धोने और वेंटिलेशन की व्यवस्था करने की सलाह दी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट की कवायद शुरू
स्वाइन फ्लू की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट होने के बाद डिप्टी सीएम ने एडी हेल्थ, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी को ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट के दिशा-निर्देश दिए। एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को सैंपलिंग उपकरण मंगाने, दवा की व्यवस्था करने, क्षमता के अनुसार वार्ड में बेड आरक्षित रखने, फीवर हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


अस्पताल में दवाएं उपलब्ध, सैंपलिंग उपकरण मंगाएंगे
जिला अस्पताल के एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, स्वाइन फ्लू वार्ड में बेड आरक्षित हैं। जांच के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) मंगाए गए हैं। सोमवार को उपलब्ध हो जाएंगे। संदिग्ध मरीजों की अलग से सैंपलिंग की जाएगी। ओपीडी में सांस संबंधी और बुखार के रोगियों को अलग करने के लिए कहा है, ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों पर भी फीवर हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed