{"_id":"57a0fbdd4f1c1bda762ba84b","slug":"rapid-line-roadways-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज रैपिड लाइन बस सेवा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज रैपिड लाइन बस सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने बरेली से रैपिड लाइन सेवाएं शुरू करा दी है। मंगलवार दोपहर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने इसकी शुरूआत की।
दस प्रतिशत किराये में सस्ती और सुविधाआें में पूरी रैपिड लाइन बस सेवाएं अब बरेली से मथुरा, इटावा और आनंद विहार (दिल्ली) को सुबह आठ बजे जाएगी। इनकी वापसी शाम को चार बजे इन तीनों बस अड्डों से होगी। सस्ती बस सेवा की शुरूआत करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबाें के लिए नई बस सेवा शुरू कराई है। इसका फायदा आम यात्रियाें को मिलेगा। रैपिड लाइन बसें त्वरित गति से संचालित हाेंगी। इसमें आरामदेह सीटें भी हैं। इस मौके पर आरएम प्रभाकर मिश्रा ने नई बस सेवाआें की जानकारी दी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी समीर सौरभ रहे। सेवा प्रबंधक मृगांक अग्रवाल, एआरएम नीरज अग्रवाल, जेडए नुमानी, संतोष कुमार, कर्मचारी नेता रविंद्र कुमार, स्टेशन प्रभारी कपिल वार्ष्णेय, राम अग्रवाल, सुनील कंचन, वीरेश गंगवार, एनपी सक्सेना आदि मौजूद रहे।