फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raped a girl for five years on the pretext of marriage

Bareilly News: शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 09 Dec 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl for five years on the pretext of marriage
रिश्ता लेकर पहुंचे युवती के परिजनों से की मारपीट
विज्ञापन

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां-बाप और बहनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया गया। परिजन जब शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। दोबारा रिश्ता लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उवैस अहमद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर वह पांच साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस कृत्य में उसकी बहनें भी शामिल रहीं। छह दिसंबर को उसके परिजन आरोपी के घर शादी की बात करने गए। आरोप है कि तब उवैस के परिजन ने परिवार वालों से मारपीट की। दोबारा रिश्ता लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से शेरपुरकलां निवासी उवैस अहमद, उसके पिता अब्दुल लतीफ, मां राजदा बेगम, बहन अलीशा बी, मंतशा बी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उवैस को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed