{"_id":"6a7cbd4ab2b7bd376a00afa9","slug":"rape-case-registered-against-dalchand-an-accused-in-an-opium-smuggling-case-bareilly-news-c-4-bly1015-945126-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफीम तस्करी के आरोपी डालचंद्र पर दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफीम तस्करी के आरोपी डालचंद्र पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर निवासी जिस अफीम तस्कर डालचंद्र को हाल ही में इज्जतनगर से अगवा किया गया था, उसके खिलाफ परिचित महिला ने कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इज्जतनगर क्षेत्र की एक बस्ती की निवासी महिला ने बताया कि सजातीय होने के कारण डालचंद्र के साथ उसका उठना-बैठना था। वह अफीम की तस्करी करता था। उसने माल पहुंचाने के लिए पंजाब चलने और बदले में हर फेरे पर एक लाख रुपये देने की बात कही। वह महिला को तीन बार जालंधर और दो बार फुलैर गुलड़िया लेकर गया था, पर महिला को एक भी रुपया नहीं दिया। वह हर बार इकट्ठे रुपये देने की बात कहता था।
26 जून को उसने रुपये देने के बहाने रेलवे जंक्शन के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। रुपये मांगने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अफीम तस्करी से बनाई करोड़ों की संपत्ति
डालचंद्र कुछ साल पहले तक मामूली शराब तस्कर था। इस समय उसकी इज्जतनगर और बारादरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उसने कुछ साल में अफीम की तस्करी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। डेलापीर इलाके में उसने पांच-छह बड़े मकान बना लिए हैं। संजयनगर में भी उसने तीन-चार मकान बना रखे हैं। अपने गांव में भी करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है। डेलापीर मंडी में वह सक्रिय रहता है। सूत्रों के मुताबिक, मंडी में आने वाले चालकों को वह अफीम बेचता है। उन्हीं ट्रकों के जरिये वह दूसरे राज्यों में माल भेजता है। भमोरा क्षेत्र में भी उसका नेटवर्क है।
वर्जन
डालचंद्र के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ रुपयों के लेन-देन का भी मामला है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम