फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mujhko rana ji maaf karna song played at the wedding two arrested by police in bareilly

Bareilly News: शादी में बजाया मुझको राणा जी माफ करना... फंस गए डीजे वाले, पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 08:04 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

शादी समारोह में देर रात तक तेज आवाज से गाना बजाना डीजे वालों को भारी पड़ गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया। 

विज्ञापन
mujhko rana ji maaf karna song played at the wedding two arrested by police in bareilly
पुलिस ने पकड़े दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक मुझको राणा जी माफ करना गाने पर जमकर धमाल किया जा रहा था। परीक्षार्थियों व कॉलोनी वालों की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो आयोजक और डीजे संचालक उलझ गए। पुलिस ने डीजे बंद कराकर आयोजक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि रोज की तरह पुलिस टीम सोमवार देर रात गश्त कर रही थी। टीम रात डेढ़ बजे अमृत धारा अस्पताल के पास पहुंची। वहां तेज गति के साथ गाने बजाए जा रहे थे। परीक्षार्थियों के साथ ही कॉलोनी के लोग भी तेज आवाज से परेशान बाहर खड़े मिले। पुलिस पहुंची तो सिविल लाइंस में एक अस्पताल से जुड़े अनमोल खुराना के आवास पर आयोजन होता मिला। 
विज्ञापन


पता लगा कि शादी से पहले का समारोह है। पुलिस ने डीजे के कर्मचारी भरतौल गांव निवासी अभिषेक वर्मा को विद्यार्थियों की बोर्ड की परीक्षा का हवाला देकर डीजे बंद करने को कहा। पहले तो अभिषेक मान गया। पुलिस चली गई तो थोड़ी देर बाद दोबारा से डीजे शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ये सामान किया जब्त 
पुलिस के साथ ही यूपी -112 पर लोगों ने तेज आवाज में गाने बजाने की शिकायत की। दोबारा से पुलिस पहुंची और डीजे संचालक अजय सिंह व डीजे कर्मचारी अभिषेक वर्मा से डीजे बंद करने को कहा। दोनों ही मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यक्रम आयोजक अनमोल खुराना वहां से भाग निकला। पुलिस ने दो साउंड बॉक्स, एक एम्प्लीफायर, एक मिक्सर, दो लाइट, एक लैपटॉप आदि सामान जब्त कर लिया। 

तीन टीम गठित कीं
कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि इन दिनों यूपी बोर्ड व विवि की परीक्षा चल रही हैं। इसलिए देर रात इस तरह आयोजन करने वालों की निगरानी करने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। लोगों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की भी धरपकड़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed