फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlila is an example of communal harmony, Muslims also play roles from today

Bareilly News: सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रामलीला आज से, मुस्लिम भी निभाते हैं किरदार

Sat, 05 Oct 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Ramlila is an example of communal harmony, Muslims also play roles from today
बरेली। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विंडरमेयर थिएटर में आयोजित रामलीला सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। निर्देशक अंबुज कुकरेती के नेतृत्व में आयोजित रामलीला में दानिश खान श्री राम, मोहसिन खान मेघनाद और समयुन खान कैकेयी की भूमिका निभाती हैं। आज से शुरू होने वाली रामलीला में 10 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से मंचन किया जाएगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

दानिश बताते हैं कि श्री राम का किरदार निभाना, एक बड़ी जिम्मेदारी है। राम सिर्फ एक चरित्र नहीं है, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जो हर तरीके से समाज के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व हैं। श्री राम की तरह सरलता, भाव लाने के लिए काफी रिहर्सल करते हैं। रामलीला में सीता का किरदार दीक्षा, भरत रितिक, लक्ष्मण का अभिनय अचल, शत्रुघ्न का राज, हनुमान जी का अमन, रावण का किरदार अजय, राजा दशरथ के पात्र का अभिनय पंकज करते हैं।
विज्ञापन


कैकेयी का किरदार अदा करने वाली समयुन खान सामाजिक संगठन का संचालन करती हैं। वहीं विभीषण का रोल करने वाले आर्यन कालरा व्यवसाय में अपने पिता का सहयोग करते हैं। त्रिजिटा व केवट का किरदार निभाने वाले रिया और स्पर्श विद्यार्थी हैं। गुरु वशिष्ठ का रोल कर रहे मुनीश स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। इसी तरह कुछ किरदार नौकरी पेशा हैं तो कोई प्रोफेशनल थिएटर आर्टिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक इफेक्ट्स का भी होता है इस्तेमाल
विंडरमेयर थिएटर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने बताया कि आधुनिक लाइट व साउंड इफेक्ट्स के साथ रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों की ओर से रामलीला का सजीव मंचन किया जाएगा। रामलीला में राधेश्याम कथावाचक की गायकी, तुलसीदास की रामचरित्र मानस से चौपाइयां और पहाड़ी रामायण के अंश को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed